Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मंच पर नीतीश को अचानक आई तेजस्वी यादव की याद,खुलकर बता दी अपने दिल की बात,कहा की…
    News

    मंच पर नीतीश को अचानक आई तेजस्वी यादव की याद,खुलकर बता दी अपने दिल की बात,कहा की…

    By Tv 36 HindustanMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत वे 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा को अमलीजामा पहना रहे हैं। 2008 से 2020 तक आठ लाख लोगों को नौकरी हमने दी है। 2020 के बाद पांच लाख लोगों को रोजगार दिया गया।

    उन्होंने आगे कहा कि 2025 तक यह 10 लाख की सीमा को पार भी कर सकती है। वे न्याय के साथ सबका विकास करने का काम कर रहे हैं। आज हर घर में बिजली है। उन्होंने मदरसा में पढ़ाने वालों को नौकरी दी। आठ हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। चुनाव बाद और एक हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जाएगी।

    परिवारवाद पर भी बोले नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री मंगलवार को बाबूबरही में एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल व सहरसा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद पर नहीं चलती, बल्कि पूरा राज्य इनका परिवार तथा सभी परिवार के सदस्य हैं।

    उन्होंए कहा, जब वह जेल गए थे तो पत्नी को आगे बढ़ाया। उनके लिए बेटा-बेटी से बढ़कर बिहार नहीं है। कांग्रेस भी परिवारवाद को आगे बढ़ा रही है। विपक्षी उनके कार्य का श्रेय ले रहे हैं। कुछ दिनों के लिए ऐसे झूठे-फरेबी लोगों के साथ चले गए थे। अब कभी उनके साथ नहीं जाएंगे।

    वर्ष 2005 से पूर्व की सरकार का किया जिक्र

    पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया कि जब वह साथ थे तो गड़बड़ करते थे। इसलिए उनको हटा दिए। वर्ष 2005 से पूर्व की सरकार का जिक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकाल पाते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पुलिया, बिजली की स्थिति बदतर थी।

    उन्होंने आगे कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच वैमनस्यता चरम पर थी। सरकार बनते ही इसे दूर किया। साइकिल, पोशाक योजना का लाभ देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठाए।

    आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया- नीतीश कुमार

    उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा में जागरूकता का ही प्रतिफल है कि प्रजनन दर 4.3 से घटकर आज 2.9 पर आई है। इसे दो प्रतिशत करने का लक्ष्य है। कहा कि आज एक करोड़ तीन लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपना रोजगार कर रही हैं। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल, गली नाली, शौचालय दिया।
    जाति आधारित और आर्थिक गणना कराई। इस आधार पर अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अति पिछड़ों का आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया। आर्थिक रूप से पिछड़े 94 लाख लोगों को दो-दो लाख की सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। बिहार में हम 40 सीट जीतने जा रहे हैं। इसलिए वे लोग बौखलाए हैं।

    Post Views: 1,025

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय बरकरार,अमेठी, रायबरेली में नामांकन में तीन दिन शेष…
    Next Article कांग्रेस को लग रहा झटके पे झटका,इन दो पूर्व विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा,बताई ये बड़ी वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…

    June 18, 2026

    टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…

    June 18, 2026

    खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…

    June 18, 2026

    प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…
    • टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…
    • खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…
    • प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…
    • साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?