*मध्यप्रदेश:-* मई महीने की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना कई मायने में महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. इसका प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ेगा. मई में कई राशि के लोगों को करियर में खूब तरक्की मिलने वाली है. मई मासिक करियर राशिफल से जानते हैं कि इस महीने किन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है.मेष राशि करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थितियों प्रबल बनेंगी. आपको कई नए-नए अवसर मिलेंगे. आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की काम से संतुष्ट नजर आएंगे. आपकी अच्छी पदोन्नति होगी. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आप अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना बहुत लाभ देगा.मिथुन राशिकरियर के दृष्टिकोण से यह महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आप करियर में आ रही सारी चुनौतियों से निपटने से सक्षम होंगे. नौकरी में आपकी स्थिति प्रबल होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे. विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है. व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे. यह महीना आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है. कर्क राशि करियर के दृष्टिकोण से यह महीना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस महीने आपको उत्तम रोजगार मिलेगा. जो लोग बेरोजगार थे उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है. अपने प्रयास जारी रखें. कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति के प्रबल योग हैं. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अनुकूल लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में आपकी स्थिति पक्की और अनुकूल रहेगी. व्यापार करने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा. मीन राशि करियर के दृष्टिकोण से यह महीना यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. ऑफिस में सहकर्मी आपका भरपूर सहयोग करेंगे और हर काम में आपकी मदद करेंगे. इससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी. वरिष्ठ अधिकारी भी आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे. कठिन मेहनत के बाद अच्छी सफलता के योग बनेंगे. नौकरी में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कार्यक्षमता का अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
