नई दिल्ली:- बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस की पोल खोल दी है. उन्होंने दिखाया है कि महिलाओं के सम्मान की तथाकथित गारंटी महिलाओं को केवल एक ऑब्जेक्ट के रूप में देखने के लिए थी. यह ‘वोट बैंक’ के लिए गारंटी है कि अगर वे ज्यादा जनसंख्या बढ़ाएंगे तो उन्हें ज्यादा हिस्सा दिया जाएगा. यहां मैसेज यह है कि जितनी ज्यादा पत्नियां होंगी, उतना ज्यादा पैसा मिलेगा. कुछ लोगों से कहा जा रहा है कि हम आपके पर्सनल लॉ के साथ खड़े रहेंगे, आप बहुविवाह करें, हम आपके साथ हैं. यह कांग्रेस पार्टी की घटिया सोच है.
