Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अम्मा, मम्मी, माई, आई, मां,शब्द कोई भी हो अहसास तो एक ही है, फिर मां के संघर्षों के लिए सिर्फ 1 दिन ही क्यों…
    News

    अम्मा, मम्मी, माई, आई, मां,शब्द कोई भी हो अहसास तो एक ही है, फिर मां के संघर्षों के लिए सिर्फ 1 दिन ही क्यों…

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कहते हैं, ईश्वर हर जगह मौजूद नहीं रह सकता, इसलिए उसने मां को इस धरती पर भेजा, जिसको भगवान का दर्जा दिया गया है. गीता में भी कहा गया है कि ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’. अर्थात, जननी और जन्मभूमि, स्वर्ग से भी बढ़कर हैं. यानी अगर इस दुनिया में कहीं भी स्वर्ग मिलता है तो वो मां के चरणों में ही मिलता है. मां की आंचल और ममता और उसके प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उसे केवल महसूस किया जा सकता है.

    वैसे तो मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है और यह इस साल 12 मई को है, लेकिन क्या एक मां के लिए यह काफी है. मां को प्यार करने के लिए तो साल के 365 दिन भी कम पड़ जाएं, फिर क्या एक दिन उसके सम्मान में पर्याप्त है. ऐसे में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मदर्स डे कब है या इसे कब मनाया जाए. मां के त्याग के आगे एक बच्चे के पास मां को देने के लिए एक दिन क्या एक जन्म भी कम पड़ जाए.

    मां को कभी भी किसी भी दिन या तारीख से तोला नहीं जा सकता. मां इस धरती की जननी है और इसके लिए साल में सिर्फ 24 घंटे काफी नहीं है. मां एक ऐसा शब्द है जो जुबां पर शहद घोल देता है. मां का अपने बच्चों से रिश्ता परिभाषाओं की परिधि से परे है. मां, बेशुमार संघर्षों में अनायास खिल उठने वाली एक आत्मीय मुस्कान, एक शीतल अहसास होती है.

    मां को अनेक नामों से बुलाते हैं. वह किसी के लिए अम्मा होती है तो किसी के लिए मम्मी. कोई ममा बुलाता है तो कोई आई. कुछ जगहों पर मां,  माता और माई जैसे रूपों में भी पुकारी जाती है. भले उसे किसी नाम से पुकारों पर उसका दुलार हर नाम में एक जैसा और निस्वार्थ होता है. मां शब्द अपने आप में पूर्ण है, जिसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती.

    एक बच्चे के लिए उसकी दुनिया उसकी मां होती है. बच्चा पहली बार जब अपने मुंह से कोई शब्द निकालता है तो वो मां ही है. बचपन ही क्यों, उम्र का कोई भी पड़ाव हो, मां की आंचल से ज्यादा सुकून कहीं और नहीं मिलता. जब किसी को कोई दुख-तकलीफ हो या अचानक कभी चोट लग जाए, तब भी सबसे पहले मुंह से मां का ही नाम निकलता है.

    मां, अपने बच्चों को हमेशा देना ही जानती है और वह अपने पूरे जीवन में केवल यही सोचती है कि वह अपनी संतान के लिए क्या क्या करे, जिससे वह सुखी जीवन व्यतीत करें. हम सबके हर विचार-भाव के पीछे मां द्वारा रोपित किए गए संस्कार के बीज हैं, जो जीवन रूपी वृक्ष पर सफलता के फल लगाते हैं. इसलिए, आजकल की बिजी लाइफ में हर किसी के लिए भले एक दिन हो, पर मातृ दिवस यानी मदर्स डे को मनाना आवश्यक हो जाता है. हम अपने व्यस्त जीवन में यदि हर दिन न सही तो कम से कम साल में एक बार मां के प्रति पूर्ण समर्पित होकर इस दिन को उत्सव की तरह मनाएं तो यह एक मां के लिए सम्मान होगा.

    मदर्स डे एक मौका है, जब परिवार के भारी-भरकम बोझ को अपने कंधों पर ढोने वाली मां के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करें कि वह कितनी खास हैं. अगर हमें मदर्स डे मनाना है तो सबसे पहले अपनी मां को एक बार प्यार से मां कह दें, शायद इससे नायाब तोहफा एक मां के लिए और कुछ हो ही नहीं सकता.

    Views: 1,275
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबंगाल से PM मोदी की 5 गारंटी,धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं, राम मंदिर पर नहीं पलटेगा SC का फैसला,जाने पूरी बात..
    Next Article राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने Mother’s Day को लेकर किया एक ट्वीट,लिखा – मां के लिए क्या लिखूं….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…

    November 26, 2026

    जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…
    • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…
    • जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की ये सहायता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?