रायपुर:- आज 12 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. ऐसे में हर कोई अपनी मां को खास महसूस कराना चाहता है.
इसी कड़ी में राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने Mother’s Day को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा – मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है. उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है. जिसमें जिक्र किया है कि, ”मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ाकर है”. साथ ही मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को शुभकामनाएं दी है.
