Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानें क्या है रामायण के हनुमान और महाभारत के भीम का बीच रिश्ता…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    जानें क्या है रामायण के हनुमान और महाभारत के भीम का बीच रिश्ता…

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* रामायण काल के वीर योद्धा भगवान हनुमान बेहद ही बलशाली हैं. वे उन आठ चिरंजीवियों में से एक हैं, जो आप भी पृथ्वी पर मौजूद हैं और अपने और प्रभु श्रीराम के भक्तों की रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं. भगवान हनुमान बेहद बलशाली और वीर हैं. उन्होंने त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और द्वापरयुग में प्रभु श्रीकृष्ण की सहायता की थी. मान्यता है कि उनके समान बलशाली योद्धा न तो इस दुनिया में कोई और हुआ है और न ही होगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व हुआ था. वहीं, हनुमान का जन्म भी इसके बाद हुआ था. श्रीकृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व हुआ था. इसके बाद ही पांडु पुत्र भीम का जन्म हुआ था. इस प्रकार भगवान हनुमान और भीम के जन्म के बीच करीब 2002 हजार वर्षों का अंतर था, पर दोनों के बीच एक खास रिश्ता भी था. यह था प्रभु हनुमान और भीम के बीच रिश्ताशास्त्रों के अनुसार, भगवान हनुमान का जन्म पवनदेव की कृपा से हुआ था. इस कारण वे पवनदेव के पुत्र कहलाते हैं. वहीं, कुंती ने नियोग विधि के माध्यम से पवनदेव से पुत्र भीम की प्राप्ति की थी. इस कारण भगवान हनुमान और भीम दोनों ही पवन देव के पुत्र थे. इस प्रकार दोनों एक दूसरे के भाई थे. भीम का तोड़ा था घमंडएक कथा के अनुसार जब पांडव वनवास भोग रहे थे तो पांडवों के साथ ही द्रौपदी भी उनके साथ आश्रम में रहने लगीं. एक बार वे कैलाश पर्वतों की जंगलों की ओर चले गए. यक्षों के राजा कुबेर का निवास भी कैलाश पर है. इसके साथ ही उनके नगर में एक सरोवर भी है, जिसमें कई सुगंधित फूल लगे हुए थे. जब द्रौपदी को उन फूलों की महक आई तो उन्होंने भीम से फूल लाने के लिए कहा. इस पर भीम द्रौपदी के फूल लाने के लिए निकल पड़े. रास्ते में उन्होंने देखा कि एक बार पड़ा है. उन्होंने किसी जीव का लांघकर आगे जाना उचित नहीं समझा. इस पर भीम ने कहा कि वानर रास्ते से अपनी पूंछ हटा लो, मुझे आगे जाना है, पर वानर ने अपनी पूंछ नहीं हटाई. इस पर भी उस वानर ने भीम की बात को नहीं सुना तो भीम को क्रोध आ गया और उन्होंने कहा कि क्या तुम जानते नहीं हो कि मैं महाबली भीम हूं. इस पर वानर ने कहा कि अगर आप इतने अधिक बलशाली हैं तो खुद ही पूंछ हटा दें. वानर के इतना कहने पर भीम का क्रोध बढ़ गया और वे पूंछ हटाने की कोशिश करने लगे. पूंछ हटाने की कोशिश के बाद भी जब वह पूंछ को हिला नहीं पाया तो वो उस वानर से प्रार्थना करने लगा. भीम की प्रार्थना सुनकर वानर अपने असली रूप में आ गया. वह वानर कोई और नहीं भगवान हनुमान थे. उन्होंने भीम का घमंड चकानाचूर कर दिया और भीम को समझाया कि तुमको अपने बल का कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए.

    Post Views: 1,695

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम कह दें कि आडवाणी के लिए बनाया था नियम, केजरीवाल ने रिटायरमेंट के मुद्दे पर PM मोदी से पूछा सवाल…
    Next Article पश्चिम बंगाल में PM को मिला मदर्स डे का बेहतरीन तोहफा, मोदी बोले- अपना नाम-पता लिख दीजिए, मैं सभी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…

    September 3, 2026

    PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…

    September 3, 2026

    कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

    September 3, 2026

    कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…
    • PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…
    • कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
    • कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…
    • विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराराजधानी में भी बदलेगा मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?