Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्यों चार दिशाओं में बनाए गए थे चारधाम और क्या है इनका धार्मिक महत्व, जाने…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    क्यों चार दिशाओं में बनाए गए थे चारधाम और क्या है इनका धार्मिक महत्व, जाने…

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- भारत में कई सारे फेमस मंदिर हैं, जहां पर दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है. हिंदू धर्म में चार धाम माने गए हैं, जो चार अलग-अलग दिशाओं में स्थापित हैं. इनमें दक्षिण दिशा में रामेश्वरम, पूर्व दिशा में पुरी, पश्चिम दिशा में द्वारकापुरी और उत्तर दिशा में ब्रदीनाथ धाम मौजूद हैं. इन चारों धामों के दर्शन से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है.

    मान्यता है कि चार धाम व्यक्ति के जीवन की धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की यात्रा हैं. इसी कारण ये चार दिशाओं में विराजमान हैं. वहीं, चार दिशाओं में स्थापित इन चारों धामों के दर्शन के पीछे यह भी लक्ष्य था कि इन धामों के दर्शन करने से व्यक्ति पूरे भारत की संस्कृति का दर्शन कर सकेगा और सभ्यता व परंपराओं से परिचित होगा. ये चारों धाम आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ हैं. यहां पर हर हिंदू को अपने जीवन काल में अवश्य ही जाना चाहिए.

    ऐतरेय ब्राह्मण में लिखी है ये बात

    ऐतरेय ब्राह्मण के अनुसार जब मनुष्य सोया हुआ होता है तो वह कलयुग में होता है और जब वह बैठा हुआ होता है तो द्वापर व जब वह खड़ा हो जाता है तो त्रेतायुग में होता है. इसके साथ ही जब वह चलने लगता है तो वह सतयुग को प्राप्त करता है. इस कारण चारधाम की यात्रा को सतयुग के तुल्य माना गया है.

    बद्रीनाथ धाम
    भारत के उत्तर में अलकनंदा नदी के किनारे यह धाम बसा हुआ है. यह धाम भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है. यहां अचल ज्ञान ज्योति के प्रतीक के रूप में एक अखंड दीप प्रज्ज्वलित होता रहता है. इस स्थान पर नर और नारायण का पूजन किया जाता है. यह मंदिर 6 माह के लिए खुला रहता है. इसके बाद 6 महीने तक भगवान विष्णु निद्रा मुद्रा में यहां विश्राम करते हैं.

    रामेश्वरम धाम
    भारत के दक्षिण में स्थित यह धाम रामनाथपुरम जिले में समुद्र के किनारे बसा हुआ है. यह तीर्थ चारों ओर से हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी जैसे विशाल समुद्र से घिरा हुआ रहता है. यह धाम प्रभु श्रीराम ने स्थापित किया था. यहां भगवान शिव लिंग स्वरूप में विराजमान हैं.

    पुरी धाम
    भारत के पूर्वी इलाके में स्थित यह धाम भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. यहां भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं. यहां पर दर्शन मात्र से स्वर्ग जाने का रास्ता खुल जाता है.

    द्वारिका धाम
    भारत के पश्चिम में बसा हुआ यह धाम भी भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, यह तीर्थ गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित है. मान्यता है कि इस धाम को भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं बसाया था. यहां पर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है.

    Post Views: 1,965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में PM को मिला मदर्स डे का बेहतरीन तोहफा, मोदी बोले- अपना नाम-पता लिख दीजिए, मैं सभी…
    Next Article सपा-कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन,चौथे चरण में यहा मतदान से पहले सियासी हलचल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…

    September 3, 2026

    PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…

    September 3, 2026

    कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

    September 3, 2026

    कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…
    • PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…
    • कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
    • कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…
    • विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराराजधानी में भी बदलेगा मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?