यूपी:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खरगे ने लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है. जनता ने PM मोदी की विदाई तय कर दी है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को INDIA गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है. यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है. खरगे की आज अमेठी और रायबरेली में रैलियां हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जिसका ज्यादातर हिस्सा एफडी के रूप में जमा किया गया है. शपथपत्र के अनुसार मोदी की चल संपत्ति तीन करोड़ दो लाख छह हजार 889 रुपये की है.
लड़ाकू होने से अब तक मैं जिंदा हूं… लखनऊ में खरगे ने सुनाया किस्सा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शुरू में खरगे ने अपने जीवन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आप जानते हैं मैं कर्नाटक से आया हूं. मेरी पैदाइश बीदर में हुई. वहां से जब हैदराबाद लिबरेशन के समय गड़बड़ी हुई तब मुझे परिवार के लोग गुलबर्गा लेकर चले गए. मेरा घर जलकर खाक हो गया था. मेरी मां, बहन, भाई, चाचा सभी खत्म हो गए थे. मेरे पिताजी उस समय खेत में काम कर रहे थे. वह मुझे लेकर घूमते-घूमते गुलबर्गा आए. वहीं पर थोड़ी पढ़ाई हुई. एक ही आदमी घर में था तो मुझे हर चीज में दिक्कत होती थी. लेकिन थोड़ा लड़ाकू होने से अब तक मैं जिंदा हूं.
