नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लखनऊ दौरा रद्द हो गया है. केजरीवाल आज इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार और जेपी अग्रवाल के लिए रोड शो करेंगे. कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए रोड शो आज होगा. उदित राज और कन्हैया कुमार के समर्थन में जहांगीरपुरी में रोड शो करेंगे तो चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल के समर्थन में केजरीवाल रोड शो करेंगे. चांदनी चौक में शाम 5 बजे और जहांगीरपुरी में शाम 7 बजे रोड शो होगा.
