Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से सिस्टम की फूली सांसें, 45 KM का लगा जाम,दर्शन करने के इंतजार में 10 लोगों की मौत….
    News

    चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से सिस्टम की फूली सांसें, 45 KM का लगा जाम,दर्शन करने के इंतजार में 10 लोगों की मौत….

    By Tv 36 HindustanMay 15, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें. वरना आपको भी भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तराखंड में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो दिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है. आज और कल यानी कि 15 मई और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे. बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बुधवार और गुरुवार को चारधाम यात्रा के लिए होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे.

    हरिद्वार और ऋषिकेश में रोके गए श्रद्धालु

    हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहले से ही हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे हुए हैं. भीड़ और उसकी वजह से हो रही अव्यवस्था और परेशानी के चलते श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया है. माना जा रहा है कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले कई सालों से कोरोना महामारी की वजह से गाइडलाइ जारी थी, जिसकी वजह से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे. अब हालात पहले से सही हैं तो ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं.

    हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में  ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15  और 16 मई को बंद कर दिया गया है. इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है. मगर आज रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है. गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं. हालांकि यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे आए तो चार धाम यात्रा जाने के लिए थे मगर अब दो दिन क्या करें.

    2 दिन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

    भारी भीड़ की वजह से उत्तराखंड में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक करीब 22 घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे. स्थानीय प्रशासन भी लोगों से रुक-रुककर आगे बढ़ने की अपील कर रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन रजिस्ट्रेशन बंद करने का कदम उठाया गया है, जिससे भीड़ थोड़ी कम हो सके. जब से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है, तब से ही मई महीने के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं, जिसकी वजह से बहुत लोगों को स्लॉट मिल ही नहीं पाया. हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं.

    भीड़ की वजह से खड़ी हो रहीं सुरक्षा संबंधी परेशानियां

    मीडिया में आ रही तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि किस कदर यमुनोत्री और गंगोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. न सड़क पर चलने की जगह है और न ही पैदल मार्ग में ही जगह है. सरकारी इंतजाम नकाफी हैं. हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज  का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है. पहाड़ी राज्य की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. गंगोत्री हो या यमुनोत्री, हर जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.

    चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु

     चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रशासन की सांसें भी फूल गई हैं. चार दिन की यात्रा में एक लाख से ज्यादा भक्त उत्तराखंड पहुंचे हैं. कई यात्री 24 घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसे हुए हैं. हरिद्वार और ऋषिकेश में कई जगहों पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है. तय संख्या से ज्यादा लोगों के पहुंचने से अव्यस्था के साथ ही धाम के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा संबंधी परेशानियां भी खड़ी होने लगी हैं, यही वजह है कि श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक दिया गया है और भीड़ कम करने को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए दो दिन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है.

    Post Views: 1,220

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेजरीवाल का लखनऊ दौरा हुआ रद्द,दिल्ली में करेंगे तूफानी रोड शो…
    Next Article ढाबे में डीजल से पराठा बना रहा था शख्स,फिर जो हुआ,जाने पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, समंदर के नीचे से यहां तक, एक साथ चल रहा काम…

    August 25, 2026

    इन पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत…

    August 25, 2026

    ब्रालेट पहनकर राखी बांधने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, सामने आया रिएक्शन, बोलीं- ‘महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, ये बताना समाज…

    August 25, 2026

    हमारी बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है, मुख्यमंत्री श्री साय…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, समंदर के नीचे से यहां तक, एक साथ चल रहा काम…
    • इन पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत…
    • ब्रालेट पहनकर राखी बांधने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, सामने आया रिएक्शन, बोलीं- ‘महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, ये बताना समाज…
    • हमारी बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है, मुख्यमंत्री श्री साय…
    • मेरी सगी बहन तो नहीं; आज माधुरी जी ने वह कमी भी पूरी कर दी’, राखी बंधवाकर भावुक हुए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?