नई दिल्ली:- आगामी फिल्मों की लिस्ट में एक और सीक्वल का नाम शुमार हो गया है। ‘स्त्री 2’, ‘सिंघम अगैन’ और ‘सितारे जमीन पर’ के बीच करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट की है। यह साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ का सीक्वल है।करण जौहर 6 साल बाद ‘धड़क’ का सीक्वल लेकर आये हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट भी आउट कर दी गई है।
27 मई को धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट के साथ-साथ पहली झलक शेयर की गई है। मोशन पोस्टर में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं और एक ऐसी कहानी की झलक दिखा रहे हैं, जिससे लगभग हर कपल गुजरता है। फिल्म में तृप्ति का कैरेक्टर नेम दिविशा और सिद्धांत का नाम नीलेश
जात-पात से घिरी प्रेम कहानी
मोशन पोस्टर में लिखा हुआ है, “एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी, खत्म कहानी।” बैकग्राउंड में सिद्धांत कह रहे हैं, “जो सपना तुम देख रही हो ना विदिशा, उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।” इसके बाद तृप्ति कहती हैं, “तो फिर यह भी बता दो नीलेश, फीलिंग्स का क्या करूं मैं।” पोस्टर में कई क्वोट्स लिखे हुए हैं, जो दिखाते हैं कि उनके प्यार के बीच कौन सी समस्या है। पोस्टर देख कहा जा सकता है कि अलग-अलग जात की वजह से उनके प्रेम कहानी में दिक्कतें आती हैं। पोस्टर को एक्स शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “कैसे मिलेंगे- आग और पानी?” सिद्धांत और तृप्ति स्टारर फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
