नई दिल्ली:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने 1962 में चीन के आक्रमण की चर्चा करते हुए ‘कथित’ शब्द का इस्तेमाल किया. भाजपा ने इस पर कांग्रेस को घेरा. भाजपा के नेता ‘कांग्रेस का चीन प्रेम’ कहकर आलोचना करने लगे थे.
ऐसे में कुछ देर बाद अय्यर ने माफी मांग ली और कांग्रेस ने बयान से दूरी बना ली. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र को ध्यान में रखा जाना चाहिए. कांग्रेस उनके मूल कथन से खुद को अलग करती है.
