Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसी ने उम्मीदवार बदले, तो किसी ने दलीय जिम्मेवारी लोकसभा चुनाव का, 7 वें फेज का ये है चक्रव्यूह …
    राजनीति

    किसी ने उम्मीदवार बदले, तो किसी ने दलीय जिम्मेवारी लोकसभा चुनाव का, 7 वें फेज का ये है चक्रव्यूह …

    By Tv 36 HindustanMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- अग्निपरीक्षा 1 जून को होने जा रही है। किसी ने जीत के समीकरण तय करते उम्मीदवार बदले तो किसी ने जीत की जिम्मेदारी बदल गठबंधन के अन्य दल को चुनावी जंग में मौका दिया। दरअसल, जीत की खातिर जो भी बदलाव हुए वह दल के रणनीतिकारों का अपना गणित है। अब सफलता मिलती है या असफलता वह तो चार जून को पता चलेगा। बहरहाल, सातवें चरण में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, नालंदा, काराकाट, सासाराम और जहानाबाद में चुनाव होने हैं।

    बक्सर लोकसभा के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के रणनीतिकारों ने जीत के समीकरण के तहत उम्मीदवार बदल कर चुनावी जंग को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा ने बक्सर के सीटिंग सांसद अश्विनी चौबे का तब टिकट काटा जब उन्होंने राजद के उम्मीदवार जगदानंद सिंह को 117603 वोटों हराया था। बावजूद भाजपा के रणनीतिकारों ने युवा नेता और पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को चुनावी समर में उतारा। उधर राजद ने भी अपने उम्मीदवार बदले और गत चुनाव 2019 में उम्मीदवार रहे जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को चुनावी जीत का समीकरण गढ़ने उतारा है। अब यह तो 4 जून को पता चलेगा कि किसकी रणनीति काम आई।

    सासाराम लोकसभा

    सासाराम लोकसभा का चुनावी जंग जीतने इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ने बदलाव किए। भाजपा ने अपने उस सीटिंग सांसद छेदी पासवान का टिकट काटा, जिन्होंने कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार को गत लोकसभा चुनाव में 165745 मतों से परास्त किया। भाजपा ने यहां से युवा नेता शिवेश राम को चुनावी समर में उतारा। शिवेश राम पूर्व केंद्रीय मंत्री मुनिलाल के बेटे हैं। उधर, महागठबंधन के रणनीतिकारों ने अनुभवी मीरा कुमार को साइड लाइन कर कांग्रेस ने युवा नेता मनोज राम को उतारा है। अब 4 जून को पता चलेगा किसका फैसला सही साबित हुआ।

    नालंदा लोकसभा

    नालंदा लोकसभा में एनडीए के रणनीतिकारों ने जदयू के सीटिंग सांसक कौशलेंद्र को एक बार फिर से चुनावी जंग में उतारा। महागठबंधन ने गत लोकसभा चुनाव में हम के उम्मीदवार अशोक आनंद को उतारा था। अशोक आनंद 2.5 लाख से भी ज्यादा मतों से परास्त हो गए। इस बार हम पार्टी एनडीए के साथ में है। इसलिए इंडिया गठबंधन के रणनीतिकारों ने सीपीआईएमएल को मौका दिया। सीपीआईएमएल ने यहां से संदीप सौरभ के कंधे पर जीत की जिम्मेवारी सौंपी है।

    आरा लोकसभा से एनडीए के रणनीतिकारों ने एक बार फिर आरके सिंह को जिम्मेवारी दी है। इंडिया गठबंधन के रणनीतिकारों ने इस बार मौका सीपीआईएमएल के सुदामा प्रसाद को दिया है। गत चुनाव में माले ने राजू यादव को उतारा था। इस बार भाजपा के विरुद्ध माले ने सुदामा प्रसाद को उतारा है।

    काराकाट लोकसभा

    काराकाट लोकसभा में एनडीए के रणनीतिकारों ने अपने सीटिंग सांसद महाबली सिंह को टिकट से बेदखल किया और गत लोकसभा में जिस रालोसपा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को पराजित किया एनडीए ने वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है। उधर, इंडिया गठबंधन ने सीपीजेएमएल के राजाराम कुशवाहा को चुनावी जंग में उतारा। अब देखना यह है कि किसकी रणनीति सफल होती है।

    पटना साहिब लोकसभा से एनडीए के रणनीतिकारों ने भाजपा उम्मीदवार रवि शंकर को फिर चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने जरूर उम्मीदवार बदल कर मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अभिजीत को उतारा है।

    Post Views: 855

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन चार राज्यों के पास है जीत की चाबी, 2024 में मोदी इन महापुरुष के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे या नहीं…
    Next Article पूछने पर गिनवा दिए कई गुण, ऐसा पार्टनर चाहती हैं ये जया किशोरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात इतने समय तक सेवा उपलब्ध…

    September 10, 2026

    लालबागचा राजा से प्रदेश तक, ये हैं भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल…

    September 10, 2026

    प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या…

    September 10, 2026

    मौसम फिर लेगा करवट प्रदेश में बारिश होगी तेज, 27 जिलों में येलो अलर्ट…

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात इतने समय तक सेवा उपलब्ध…
    • लालबागचा राजा से प्रदेश तक, ये हैं भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल…
    • प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या…
    • मौसम फिर लेगा करवट प्रदेश में बारिश होगी तेज, 27 जिलों में येलो अलर्ट…
    • कानून की पाठशाला में बच्चों ने सीखे अपने कानूनी अधिकार, जाना विधिक सहायता का ये रास्ता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?