Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऋग्वेद से लेकर महाभारत तक,ऐसे हुई साड़ी की शुरुआत जानिए इसका इतिहास…
    समाचार

    ऋग्वेद से लेकर महाभारत तक,ऐसे हुई साड़ी की शुरुआत जानिए इसका इतिहास…

    By Tv 36 HindustanJune 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- पहले के समय में पुरुष और महिलाएं अपने निचले शरीर में छोटा कपड़ा लपेटा करते थे, जिसे धोती कहा जाता है। आप को बता दें कि साड़ी शब्द संस्कृत के ‘सट्टिका शब्द से निकला है, जिसका मतलब होता है कपड़े की पट्टी। साड़ी का नाम ही नहीं बल्कि इसका इतिहास भी बहुत पुराना है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कैसे ये भारत का अहम हिस्सा बनती चली गई।

    अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक चीज को लेकर लोगों के अलग-अलग मत और दावे होते हैं और ऐसा ही कुछ साड़ी के इतिहार के साथ भी है। ऐसा माना जाता है कि यजुर्वेद में सबसे पहले साड़ी शब्द का उल्लेख मिला है। वहीं ऋग्वेद में कहा गया है कि यज्ञ या हवन के समय पत्नी को साड़ी पहनने का विधान हुआ करता था और धीरे-धीरे यह भारतीय परंपरा का हिस्सा बनती चली गई।

    कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता और हड़प्पा संस्कृति में खुदाई के दौरान मिली एक महिला मूर्ति के साड़ी जैसे कपड़े को लपेटेकर पहने जाने का उल्लेख किया गया है। मूर्ति में कपड़े को दोनों पैरों के बीच से लेकर पहना है, जिसे धोती कहा जाता है। इससे ये कहना भी गलत नहीं होगा कि धोती की बढ़ती लंबाई ने इसे साड़ी का रूप दिया है।

    भारत में साड़ी का जिक्र महाभारत के चीर हरण प्रसंग से आया है, जब दुर्योधन द्रौपदी का वस्त्र हरण करता है और एक औरत की लाज रखने के लिए श्रीकृष्ण द्रौपदी के पहने वस्त्र की लंबाई बढ़ाकर उनकी रक्षा करते हैं। साड़ी को लेकर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन महाभारत की कथा से ये पता चलता है कि साड़ी सिर्फ एक पोशाक नहीं है बल्कि औरत का सुरक्षा कवच भी है।ऐसा माना जाता है कि ब्रिटिश राज से पहले कई जगहों पर साड़ी को बिना ब्लाउज के पहना जाता था। लेकिन बाद में हुए बदलावों के बाद ऐसा माना जाता है कि ज्ञानदानंदिनी देवी पहली बंगाली महिला मानी जाती हैं जिन्होंने ब्लाउज पहना था। ज्ञानदानंदिनी रविंद्र नाथ टैगोर के भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर की पत्नी और समाज सुधारक भी थीं

    छोटे कपड़े से लेकर धोती और फिर 6 गज की साड़ी तक का ये सफर बहुत ही लंबा है लेकिन आज इसका पैमाना इतना बढ़ गया है कि आपको कई तरह की साड़ियां देखने को मिल जाएंगी। फिर चाहे वो मध्य प्रदेश की चंदेरी हो, असम की मूंगा रेशम हो या गुजरात की पटौला और गठोडा

    Post Views: 950

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान यहां-यहां डाले जाएंगे वोट…
    Next Article अब 8 आसान प्वाइंट्स में समझिए…आखिर आग के गोले क्यों बरसा रहा सूरज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…

    September 13, 2026

    PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…

    September 13, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    September 13, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…
    • PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
    • कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?