Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तीसरे पायदान पर पहुंचा भारत, सिर्फ एक महीने मे की सोने की इतनी खरीद, रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बताया था ये कारण…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    तीसरे पायदान पर पहुंचा भारत, सिर्फ एक महीने मे की सोने की इतनी खरीद, रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बताया था ये कारण…

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- बीते कुछ सालों में भारत के सोने के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसके लिए हालिया समय में सोने की बढ़ी खरीद मुख्य वजह है. सोने की खरीदारी का यह ट्रैक रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है और मई महीने के दौरान भी भारी मात्रा में सोने की खरीद की गई है.

    सिर्फ एक महीने में सोने की इतनी खरीद
    वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के दौरान भारत दुनिया में सोने का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा. बीते महीने भारत ने 722 करोड़ रुपये के सोने की खरीदारी की. मात्रा के हिसाब से यह खरीदारी 45.9 टन की हो जाती है. इससे पता चलता है कि भारत अभी भी अपने सोने के भंडार को बढ़ाने के लिए आक्रामक रुख अपनाए हुए है.

    भारत से ज्यादा इन्होंने खरीदा सोना
    बीते महीने सिर्फ दो ही देश सोना खरीदने के मामले में भारत से आगे रहे. पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड रहा, जिसने 312.4 टन सोने की खरीदारी की. वैल्यू में यह खरीदारी 2,461 करोड़ रुपये की हो जाती है. वहीं पड़ोसी देश चीन 2,109 करोड़ रुपये में 86.8 टन सोना खरीदकर दूसरे स्थान पर रहा.

    5 साल में इतना बढ़ गया सोने का भंडार
    पिछले कुछ सालों के दौरान भारत के सोने के भंडार का साइज काफी बढ़ा है. मार्च 2019 में भारत के पास 618.2 टन सोने का भंडार था. यह भंडार बढ़कर मार्च 2014 तक 822.1 टन पर पहुंच गया था. यानी बीते 5 साल में भारत के सोने के भंडार में शानदार 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

    रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बताया था कारण
    रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में बताया था कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिरता प्रदान करने और पोर्टफोलियो को डायवर्स बनाने के लिए सोने की ज्यादा खरीदारी की जा रही है. उन्होंने कहा था कि डॉलर के वोलेटाइल होने से रिजर्व बैंक ने सोने के भंडार को बढ़ाने की जरूरत महसूस की.

    इस कारण निवेशकों को पसंद है सोना
    दरअसल सोना निवेशकों को पुराने जमाने से पसंद आता रहा है. आज के जमाने में पीली धातु को अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश माना जाता है. यही कारण है कि जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति बनती है, सोने की डिमांड तेज हो जाती है और उसका भाव बढ़ने लग जाता है. रिजर्व बैंक समेत तमाम अन्य देशों के सेंट्रल बैंक सोने के सबसे बड़े खरीदार हैं.

    Post Views: 950

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोदी कैबिनेट में JDU से किसे मिलेगी जगह, संभावित नामों में इन दो मंत्रियों की खूब हो रही चर्चा…
    Next Article राजस्थान में गिरा ग्राफ, मध्य प्रदेश में कैसे BJP ने हासिल की बड़ी जीत, प्रशांत किशोर ने बताया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?