नई दिल्ली:– चिलचिलाती गर्मी में चेहरे पर अकसर रेडनेस नजर आने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप की तपिश स्किन को जलाती है, जिससे चेहरा लाल हो जाता है। इससे निजात पाने के लिए हम कई सारे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
साथ ही कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं, लेकिन इससे रिजल्ट बिल्कुल जीरो मिलता है। इसका असर भी नजर नहीं आता है। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों से चेहरे को ठंडक दे सकती हैं।
क्या कारण है चेहरे पर रेडनेस के
चेहरे पर रेडनेस ज्यादा धूप में त्वचा को खुली रखने से होती है। इससे त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिससे चेहरे पर कालापन भी दिखाई देता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते त्वचा का ध्यान रखा जाए। तेज धूप के संपर्क में आने से, एलर्जी रिएक्शन, मुंहासे निकलने या फिर तापमान में बदलाव के कारण भी ऐसा होता है।
अत्यधिक एक्सफोलिएशन
चेहरे पर एक्सफोलिएशन से त्वचा की गंदगी और प्रदूषण को हटाने में मदद मिलती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा को नुकसान हो सकता है। अत्यधिक एक्सफोलिएशन से त्वचा की सुरक्षा परत हट जाती है।
शराब का सेवन
अत्यधिक शराब के सेवन से भी चेहरे पर लालिमा आ जाती है। कुछ लोगों को शराब पीने पर चेहरे पर लालिमा हो सकती है।
सन एक्सपोजर
बहुत देर तक सूर्य की रोशनी में रहने से चेहरे पर लालिमा के लक्षण दिखाई दे सकते है। इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना अति आवश्यक है।
गर्मी
जब आपका शरीर अधिक गर्म हो जाता है, तो इससे आपको चेहरे पर लालिमा की समस्या हो सकती है।
एलर्जिक रिएक्शन
आपके शरीर में किसी भी प्रकार की एलर्जी से भी यह समस्या हो सकती है। यदि लाल चकत्ते या पित्ती जैसी जलन आपकी त्वचा पर लगातार दिखाई देती रहती है, तो कृपया केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
मुहांसे
मुहांसे निकलने से चेहरे पर सूजन आ जाती है, इससे भी चेहरे की रंगत बदल जाती है। जब चेहरे पर अतिरिक्त तेल, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, तो त्वचा में लालिमा और सूजन आ जाती है, जिससे चेहरे पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल सकते हैं।
लाल चकते से बचने के घरेलू उपाय
चेहरे की रेडनेस को कम करने के लिए कच्चे दूध और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही चीजें चेहरे को हाइड्रेट रखने और ठंडक पहुंचाने के लिए अच्छी होती हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल और दूध को मिक्सी में पीस लें। अब धीरे-धीरे इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और कुछ देर तक इसे चहरे पर रहने दे। फिर ठंडे पानी से अच्छे से चेहरा को धो लें। इसके बाद चेहरे पर माइल्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन पर ग्लो भी बढ़ेगी।
