Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस एक्टर की हुई मौत, घर पर 2 दिन बाद मिली लाश, जानें पूरा मामला…
    News

    इस एक्टर की हुई मौत, घर पर 2 दिन बाद मिली लाश, जानें पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- प्रदीप विजयन 12 जून को अपने पलवक्कम स्थित घर पर मृत पाए गए. एक्टर का दोस्त पिछले दो दिनों से उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था. जब उसकी कॉल का जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस को विजयन के घर पर उनकी लाश मिली. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

    पुलिस को घर पर मिली प्रदीप की लाश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदीप को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत हुई थी. कई बार कॉल करने के बावजूद दो दिनों तक प्रदीप की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद, उनका एक दोस्त उनसे मिलने गया. दरवाजा काफी बार खटखटाने पर भी जब वह नहीं खुला तो पुलिस से संपर्क किया गया. नीलांकरई पुलिस फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के साथ घर में घुसी. प्रदीप को सिर में चोट लगने के कारण मृत पाया गया. उनके शव को रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.
    सिर पर चोट और दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    माना जा रहा है कि दो दिन पहले सिर में चोट लगने और दिल का दौरा पड़ने से प्रदीप की मौत हो गई. हालांकि, नीलांकरई पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. सिंगर-एक्टर सौंदर्य बाला नंदकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, ‘यह एक चौंकाने वाली खबर है. एक भाई के रूप में मैं उनसे बहुत प्यार करता था. हम रोज बात नहीं करते थे फिर भी हमारे बीच प्यार बहुत था. आप बहुत याद आएंगे, प्रदीप के विजयन अन्ना, आपकी आत्मा को शांति मिले.

    विजय सेतुपति की महाराजा में आएंगे नजर

    प्रदीप को प्यार से ‘पप्पू’ कहा जाता है उन्होंने 2013 में अपने करियर की शुरूआत की. इस बीच उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमें जननी-स्टारर ‘थेगिडी’ और ‘हे सिनामिका’ जैसी सफल फिल्में शामिल हैं. उन्हें पिछली बार एस कथिरेसन की फिल्म ‘रुद्रन’ में देखा गया था, जिसमें राघव लॉरेंस ने काम किया था. प्रदीप ने विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ में भी सपोर्टिंग रोल प्ले किया है जो 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

    Post Views: 780

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी बनाते है ढंक कर खाना तो जान लीजिए सही है या गलत,एक्सपर्ट ने बताया कि…
    Next Article डिहाइड्रेशन ही नहीं हड्डियां भी कमजोर करता है नींबू पानी, सोच-समझकर करें इस्तेमाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

    February 21, 2026

    माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

    February 21, 2026

    पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

    February 21, 2026

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …
    • माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…
    • पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला
    • बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…
    • पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?