नई दिल्ली:- सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए तमिलनाडु सरकार ने उम्र सीमा में राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा पर पांच साल की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया। यह व्यवस्था पांच साल तक लागू रहेगी और उम्मीदवारों को पहले से मिल रही आयु सीमा की छूट के अतिरिक्त मिलेगी।
दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार लंबे समय से अतिरिक्त अवसर देने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे उम्र सीमा पार करने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे कई उम्मीदवारों को दोबारा मौका मिल सकेगा।
घोषणा के अनुसार, ग्रुप 1, ग्रुप 2 और ग्रुप 2ए सेवाओं में अलग-अलग श्रेणियों के लिए उम्र सीमा इस प्रकार होगी:
सेवा समूह उम्मीदवारों की श्रेणी पहले अधिकतम उम्र घोषित अधिकतम उम्र
ग्रुप 1 सामान्य वर्ग 32 साल 37 साल
ग्रुप 1 आरक्षित वर्ग 37 साल 42 साल
ग्रुप 1 सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार 42 साल 47 साल
ग्रुप 1 आरक्षित वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार 47 साल 52 साल
ग्रुप 2 और 2ए सामान्य वर्ग 30 साल 35 साल
ग्रुप 2 और 2ए सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार 40 साल 45 साल
ग्रुप 2 और ग्रुप 2ए सेवाओं में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मौजूदा व्यवस्था में कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं बताई गई है।
यह अतिरिक्त राहत पांच साल की अवधि के लिए होगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पद, श्रेणी और आयु की गणना की तारीख जरूर देखें।
