यूपी:- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार 14 जून, 2024 को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है.
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की धीमी गति के कारण फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंच सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में आज सीवियर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिवीजन के कुछ हिस्सों, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में हीटवेव रह सकती है.
