Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन राज्यो में दो दिनों तक रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनाव नतीजे के बाद पहले दौरे में होगा किसानों, महिलाओं और छात्रों पर फोकस…
    News

    इन राज्यो में दो दिनों तक रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनाव नतीजे के बाद पहले दौरे में होगा किसानों, महिलाओं और छात्रों पर फोकस…

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे. इस दौरान वह पीएम किसान की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी करेंगे. इसके अलावा वह स्वय सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को कृषि सखियों के रूप में सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे और बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

    वाराणसी में गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा

    पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को शाम लगभग पांच बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके बाद शाम करीब सात बजे पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और रात करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगे. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की वाराणसी की यह पहली यात्रा है.

    किसान कल्याण के लिए मोदी
    सरकार की प्रतिबद्धता

    तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने के लिए अपनी पहली फाइल पर दस्तखत किए थे. पीएमओ ने कहा कि इस प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17 वीं किस्त जारी करेंगे. अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है.

    एसएचजी की 30,000 से अधिक कृषि सखियों को सर्टिफिकेट
    इस दौरान, प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे. पीएमओ ने कहा कि ‘कृषि सखी कन्वर्जेंस प्रोग्राम’ का मकसद कृषि सखियों को प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके ग्रामीण महिलाओं को कृषि सखी के रूप में सशक्त बनाकर ग्रामीण भारत को बदलना है. यह सर्टिफिकेट कोर्स ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के उद्देश्यों से जुड़ा है.

    राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन

    अगले दिन बुधवार को सुबह लगभग 9.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी नालंदा का दौरा करेंगे. वह सुबह करीब 10.30 बजे बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे. विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है. उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे
    नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में 40 कक्षाओं के साथ दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है. इसमें दो सभागार हैं जिनमें प्रत्येक में 300 सीटों की क्षमता है. इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक स्टूडेंट हॉस्टल है. इसमें इंटरनेशनल सेंटर, एम्फीथिएटर सहित कई अन्य सुविधाएं भी हैं. पीएमओ ने कहा कि यह परिसर एक ‘नेट जीरो’ ग्रीन कैंपस है. यह सौर संयंत्र, घरेलू और पेयजल उपचार संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए जल पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकायों और कई अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस है.

    दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक है नालंदा
    नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास से गहरा संबंध है. लगभग 1600 साल पहले स्थापित मूल नालंदा विश्वविद्यालय को दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है. साल 2016 में, नालंदा के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया था.

    Post Views: 1,610

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुपर-8 का पूरा शेड्यूल तय, जानिए कब और कहां होंगे सभी टीमों के मैच….
    Next Article 8 साल पहले जब पहली बार पटरी पर दौड़ी थी कंचनजंगा एक्सप्रेस, नाम के पीछे भी छिपा है राज,जानिए क्यों हुई थी इस ट्रेन शुरुआत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?