Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल गांधी के रायबरेली चुनने के पीछे यह है कांग्रेस का यूपी में प्लान, BJP और BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    राहुल गांधी के रायबरेली चुनने के पीछे यह है कांग्रेस का यूपी में प्लान, BJP और BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को फैसला किया कि वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने रहेंगे. एक संक्षिप्त पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में यह ऐलान हुआ. इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका और राहुल ने एक बैठक भी की.

    बैठक के बाद ही यह ऐलान किया गया कि राहुल के वायनाड संसदीय क्षेत्र खाली करने पर उनकी बहन प्रियंका वहां से चुनाव लड़ेंगी. साल 2019 में आधिकारिक तौर पर राजनीति में पदार्पण करने के बाद यह प्रियंका का पहला चुनाव होगा. इन सबके बीच यहां यह जानना महत्वपूर्ण है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी हारने और वायनाड जीतने वाले राहुल गांधी ने इस बार दक्षिण न जाकर उत्तर का रास्ता क्यों चुना?

    लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं जिसमें अमेठी और रायबरेली भी शामिल है. इसके अलावा कांग्रेस ने सहारनपुर, सीतापुर, इलाहाबाद और बाराबंकी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया अलायंस के झंडे तले समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ा था. कांग्रेस की सहयोगी दल सपा को 37 सीटें मिली हैं.

    2027 चुनाव के लिहाज से कितना अहम है ये फैसला?
    साल 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है. रायबरेली चुनने के बाद एक निजी टीवी चैनल से वार्ता में राहुल गांधी ने यूपी में मिली सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का जो रिजल्ट आया है उसने देश की राजनीति बदली है. पहले जो नफरत की राजनीति हो रही थी, उसका जवाब यूपी की जनता ने दिया है. बीजेपी का अयोध्या में हारना एक सीधा मैसेज है कि जो नफरत उन्होंने बीजेपी फैलाई उसका जवाब यूपी और देश की जनता ने दिया है. राहुल ने कहा कि अब लड़ाई यूपी में होगी. चुनाव आ रहे हैं यूपी में. हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है. हमें लगता है कि यूपी में हमारा बहुत अच्छा प्रदर्शन होगा.

    इससे पहले साल 2017 में भी सपा और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था और 114 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी को सिर्फ 7 सीटों से संतोष करना पड़ा था. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में तो हाल और भी बुरा हुआ. पार्टी सिर्फ 2 सीटें जीत पाई, जबकि खुद महासचिव प्रियंका गांधी ने कमान संभाली थी.

    हालिया संपन्न हुए चुनावों से उत्साहित कांग्रेस के संदर्भ में माना जा रहा है कि वह साल 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी. आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2022 में सिर्फ 2 विधानसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस, 2024 के चुनाव के लिहाज से 40 सीटों पर आगे है. ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि वह अगले ढाई सालों के भीतर पार्टी का संगठन और मजबूत कर के इस संख्या को आगामी विधानसभा चुनाव में और बढ़ा सके. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो कांग्रेस सिर्फ 9 विधानसभा सीटों पर आगे थी.

    Post Views: 730

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये हैं दुनिया के सबसे महंगे शहर, जानिए भारत की कौन सी सिटी इस लिस्ट में हुई शामिल…
    Next Article iPhone का फीचर बना शख्स के तलाक की वजह, पत्नी ने रंगे-हाथों पकड़ा, पति ने Apple पर कर दिया केस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?