Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपकी देवर के साथ हर बात पर होती है नोक-झोंक तो रिश्तों में मिठास लाने के लिए करें ये काम…
    समाचार

    अगर आपकी देवर के साथ हर बात पर होती है नोक-झोंक तो रिश्तों में मिठास लाने के लिए करें ये काम…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– असल जिंदगी की, भाभी और देवर के रिश्तो को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमें कभी भाई-बहन जैसा प्यार देखने को मिलता है, तो कभी मां-बेटे का। एक और रिश्ता होता है भाभी और देवर के बीच, जिसे दोस्ती कहा जाता है। नोक-झोक भरा ये रिश्ता असल जिंदगी में बहुत ही मजबूत होता है।

    लेकिन अगर देवर-भाभी के इस रिश्ते में ही खटास पड़ जाए तो? कभी कभी ऐसा होता है कि घर या बाहर के किसी कारण ये इनके रिश्ते में थोड़ी दरार आ जाती है और बातचीत पहले जैसा न रहकर कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने देवर के सामने फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाकर रिश्ते को ठीक करना चाहती हैं तो हमारी बताई इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

    जब आप और देवर साथ बैठे हों और आपको समझ न आ रहा हो कि क्या करें, कैसे बात शुरू करें तो देवर से अपने पति और उनके बचपन के बारे में पूछें और अगर वो बताते हैं तो उनकी बातों में इंटरेस्ट दिखाएं, बीच-बीच में एक्साइटमेंट दिखाते हुए सावल भी करें। इससे देवर को भी अच्छा लगेगा और वो बात करने में रुचि दिखाएंगे।

    एक घर में रहते हुए कई लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं और आप दूसरे घर से आई हैं, ऐसे में आपको कईं प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आप घर में कभी-कभी देवर को टोकती हैं, तो इससे उन्हें बुरा लग सकता है। इसलिए सबके सामने देवर को टोके नहीं, अगर आपके मन में कोई बात है तो उसे या तो अपने पति से बात करें।

    अगर आपको किसी बात की परेशानी है या देवर की किसी बात पर ही गुस्सा हैं तो उसे सीधे उन पर न निकालें। इससे उन्हें और बुरा लग सकता है और वो बात करना पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।

    इसलिए जो भी बात है उसे या तो अपने पति से शेयर करें या फिर देवर को बैठकर प्यार से ही समझाएं, लेकिन सबके सामने उनपर न चिल्लाएं। यही बात ननद और आपके रिश्ते में भी लागू होती है।

    अगर आप सबके सामने ही अपने पति पर गुस्सा करती हैं तो इससे देवर को बुरा लग सकता है, क्योंकि भाई-बहनों का रिश्ता बहुत ही ज्यादा मजबूत और इमोशन से भरा होता है। ऐसे में अगर आप अपने पति से झगड़ा करेंगी तो ननद और देवर का दिल भी दुखेगा। इसलिए कोशिश करें कि हसबैंड से जो भी बात करनी है कमरे में करें सबके सामने नहीं।

    जब कोई एक ही घर में रहता है तो बहस होना आम बात है, लेकिन इसके लिए रिश्तों को खत्म नहीं किया जाता है। इसलिए अगर आपके और देवर के बीच भले ही बहस हुई हो, एक बार उनसे बात करने और बॉन्डिंग को फिर से ठीक करने की कोशिश जरूर करें। रिलेशन को ईगो के चक्कर में खराब न होने दें।

    Post Views: 935

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजो आप पनीर खा रहे हैं वो कितना शुद्ध हैं 6 आसान तरीकों से घर पर करें असली-नकली पनीर की पहचान…
    Next Article भारत के पीएम मोदी इस तारीख को फिर से करेंगे ‘मन की बात’ जनता को दी डबल खुशखबरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…

    April 25, 2026

    सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    April 25, 2026

    IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…

    April 25, 2026

    किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…
    • सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
    • IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…
    • किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…
    • आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?