मध्य प्रदेश :– रायसेन जिले स्थित इस स्थान पर ठहरना अपने आप में एक अलग ही अनुभूति है. यह जगह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 25 किलोमीटर दूर है.
कहा जाता है कि जब परछाई इंसान का साथ छोड़ दे तो माना जाता है कि मृत्यु निकट होती है. लेकिन एक स्थान पर कुछ समय के लिए परछाई साथ छोड़ देती है और मृत्यु का भय नहीं होता है. यह जगह एक सेल्फी पॉइंट बन चुकी है.
दरअसल, मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के दीवानगंज से गुजरी ‘कर्क रेखा’ एक अनोखा सेल्फी पाइंट है. जहां पर इंसान का साया ही गायब हो जाती है. इस जगह 21 जून को हर साल दोपहर के 12 बजे साया भी साथ छोड़ देती है.
