Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट्रोल की बचत के साथ चार्जिंग का झंझट खत्म, क्या है हाइब्रिड कार ,जानिए…..
    News

    पेट्रोल की बचत के साथ चार्जिंग का झंझट खत्म, क्या है हाइब्रिड कार ,जानिए…..

    By Tv 36 HindustanJune 21, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज का हाईटेक जमाना इलेक्ट्रिक कार का माना जा रहा है. पेट्रोल की बचत और पर्यावरण के लिए बेहतरीन ये गाड़ियां स्टेटस सिंबल बनती जा रही हैं. लेकिन इसी बीच कार मार्केट में तेजी से अपनी जगह बना रही है हाइब्रिड कार. वो कार जो आपको पेट्रोल और बैटरी दोनों का ऑप्शन देती है. हाल में आई कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश से लेकर विदेश तक हाइब्रिड कार लोगों की पसंद में अपनी पैठ बनाती जा रही है. इस गाड़ी में भी पेट्रोल की बचत और पर्यावरण का नुकसान ना होना जैसे फीचर्स हैं और इसके साथ ही इसमें चार्जिंग का झंझट भी नहीं है.हाइब्रिड कार यानी वो गाड़ी जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का कॉम्बिनेशन होता है और इस वजह से इस कार में अच्छी माइलेज मिलती है. ये गाड़ी फ्यूल बचाती है और साथ ही ये एनवायरनमेंट फ्रेंडली भी है

    . खरीदते वक्त ये थोड़ी महंगी लग सकती है लेकिन इसके फायदों के आगे ये एक नुकसान ज्यादा दिनों तक नुकसान जैसा नहीं लग पाएगा.क्या है हाइब्रिड कारहाइब्रिड कार यानी जिसमें इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मौजूद होते हैं. यानी ये वो गाड़ियां होती हैं जो एक से ज्यादा फ्यूल ऑप्शन के साथ चलती हैं. इनमें पेट्रोल इंजन के साथ जो इलेक्ट्रिक बैटरी होती है वो ऑटोमेटिक चार्ज होती है. गाड़ी जब स्लो स्पीड पर हो तो बैटरी पर चलती है और जैसे ही स्पीड पकड़ती है ऑटोमेटिक पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाती है

    .इलेक्ट्रिक कार को लेकर लोगों को एक बड़ी दुविधा रहती है चार्जिंग की, हाइब्रिड कार में इस समस्या से आपको छुटकारा मिल जाता है. इसमें आपको बैटरी चार्ज करने के लिए उसे किसी इलेक्ट्रिक चार्जर में नहीं लगाना पड़ता. पेट्रोल इंजन पर चलते वक्त बैटरी ऑटोमेटिकली चार्ज हो जाती है.क्या है खूबियांक्या है खूबियांऑटो एक्सपर्ट विक्रम गौड़ का कहना है कि भारत के लिए हाइब्रिड कार बेस्ट है. इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी की तरह चार्जिंग की चिंता नहीं है और ना ही ये महंगे पेट्रोल की ज्यादा खपत करती है. भारतीय बाजार में मारुति, होंडा और टोयोटा की हाइब्रिड गाड़ियां मौजूद हैं.

    हाइब्रिड गाड़ियों में जो माइल्ड हाइब्रिड होती है उसमें बैटरी छोटी होती है और वो सिर्फ बैटरी पर नहीं चल पाती, इसलिए हाइब्रिड कार लेते वक्त स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार ही लेनी चाहिए.खर्च कितना होता हैहाइब्रिड कार खरीदते वक्त आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा लेकिन आगे ये कार आपको माइलेज में इतना फायदा देगी कि आपको गाड़ी पैसा वसूल लगने लगेगी. मान लीजिए कि दिल्ली से गुरुग्राम जाते वक्त पेट्रोल गाड़ी 15 का माइलेज दे रही है तो हाइब्रिड गाड़ी इतनी ही दूरी के लिए करीब 24 या 25 का माइलेज देगी.अगर आप ट्रैफिक में फंसे हों तो आपको पेट्रोल खत्म होने की चिंता हाइब्रिड कार में नहीं करनी होगी

    , क्योंकि उस वक्त गाड़ी बैटरी का इस्तेमाल करती है और पेट्रोल की बड़ी बचत हो जाती है. यानी इस गाड़ी के साथ पेट्रोल की कीमत आपकी जेब को ज्यादा ढीली नहीं कर पाएगी.जेब के लिए फायदेमंदजेब के लिए फायदेमंदयानी हाइब्रिड कार में आपको करीब ढाई रुपए प्रति किलोमीटर का फायदा होता है और अगर आप एक लाख किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं तो आपको तकरीबन ढाई लाख रुपए का फायदा होता है. करीब साल भर से टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर हाइब्रिड कार इस्तेमाल कर रहे वैभव मंगला हाइब्रिड कार को वैल्यू फॉर मनी बताते हैं. उन्होंने करीब 17-18 लाख रुपए के बीच ये कार खरीदी थी और फीचर्स के हिसाब से उन्हें कीमत ज्यादा नहीं लगी. वैभव का कहना है कि गाड़ी की माइलेज अच्छी है और मीडियम रेंज ड्राइविंग के लिए ये बहुत बढ़िया है.

    हां, गाड़ी थोड़ी हल्की है जिसे लेकर उन्हें अक्सर सेफ्टी का डर लगा रहता है. हालांकि वो खुद भी मानते हैं कि ऐसा कुछ है नहीं. वैभव के हिसाब से सेल्फ ड्राइव के लिए हाइब्रिड कार बहुत अच्छी है और इसकी सर्विसिंग भी काफी इकोनॉमिकल दाम में हो जाती है.कितनी तरह की हाइब्रिड कारमार्केट में दो तरह की हाइब्रिड कार मौजूद हैं. एक तो हाइब्रिड और एक प्लग इन हाइब्रिड. बात अगर हाइब्रिड की करें तो इसमें भी दो वैरिएंट हैं, एक नॉर्मल हाइब्रिड और एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड. दोनों में अंतर बस इतना है कि नॉर्मल हाइब्रिड में बैटरी की क्षमता थोड़ी कम होती है और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में बैटरी ज्यादा पावर वाली होती है.बात अगर प्लग इन हाइब्रिड की करें तो जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है कि इस गाड़ी को प्लग इन करके चार्ज भी किया जाता है. पेट्रोल का ऑप्शन तो इसमें होता ही है लेकिन इसकी बैटरी बड़ी होती है और ये ऑटोमेटिक चार्ज होने के बजाय बकायदा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह चार्ज की जाती है.

    भारत में फिलहाल प्लग इन हाइब्रिड कार उपलब्ध नहीं है.गाड़ियों के धुएं और आवाज़ से बढ़ते प्रदूषण का हल निकालने के लिए कई तरीकों पर काम हो रहा है. डीकार्बोनाइजेशन यानि वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड कम करना आज की तारीख में बहुत जरूरी है. तो ऐसे में हाइब्रिड गाड़ियां डीकार्बोनाइजेशन के लिहाज से बेहतर मानी जाती हैं. इन गाड़ियों में इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मौजूद होते हैं जिससे ये किफायती, इस्तेमाल में आसान और प्रदूषण कम करने में सहायक होती है.हमारे देश में कौन-कौन सी हाइब्रिड कारभारत में टोयटा और मारुति की हाइब्रिड गाड़ियां सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. आंकड़ों की मानें तो 2023 के अप्रैल से लेकर जून तक सबसे ज्यादा करीब सात हजार लोगों ने टोयटा इनोवा हाइक्रॉस कार खरीदी. इसके बाद दूसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा जिसके करीब साढे़ तीन हजार ग्राहक रहे. तीसरे पर टोयोटा की ही अर्बन क्रूजर थी जिसे लगभग बाइस सौ लोगों ने खरीदा तो चौथे पर होंडा सिटी ईएचईवी रही जिसे खरीदने वाले थे लगभग साढ़े पांच सौ लोग.

    हाइब्रिड कार की कीमतहाइब्रिड कार की कीमतआज के हाईटेक ज़माने में टेक्नोलॉजी का दखल बढ़ता ही जा रहा है. हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में हर कदम पर टेक्नोलॉजी हमारे साथ है. इसी टेक लाइफ का एक उदाहरण है हाइब्रिड कार. भारत दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट में से एक है, जहां हर तरह की कार आसानी से मिल जाती है. बदलते वक्त के साथ तेल के दाम काफी से लोगों को माइलेज की चिंता सताती रहती है तो वहीं सरकार भी पर्यावरण को बचाने के लिए नए और सख्त नियम लाती है.

    Post Views: 935

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयोग दिवस पर जानिए उन योग गुरुओं के बारे में जिन्होंने योग को विश्व प्रसिद्ध किया…..
    Next Article 21 जून सुबह की टॉप 5 खबरें श्रीनगर से पीएम मोदी ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…

    October 13, 2026

    भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…

    October 13, 2026

    पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…

    October 13, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…
    • भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…
    • पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…
    • नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?