Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रपति महोदय को “आईफा” का पत्र, मनोहर खट्टर व अजय मिश्रा को तत्काल करें बर्खास्त
    छत्तीसगढ

    राष्ट्रपति महोदय को “आईफा” का पत्र, मनोहर खट्टर व अजय मिश्रा को तत्काल करें बर्खास्त

    By Tv 36 HindustanOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या पर तत्काल हो कठोरतम कार्यवाही,सभी दोषियों पर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज हो

    आईफा सहित देश के 40 किसान संगठनों ने साथी किसानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,कहा आपकी शहादत बेकार नहीं जाएगी हम न्याय लेकर ही मानेंगे।

    कोंडागांव : 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में किसानों की दिनदहाड़े नृशंस हत्या की घटना से पूरा देश स्तब्ध और अत्यंत आक्रोशित है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’, उनके पुत्र आशीष मिश्रा एवं उनके गुंडे साथियों ने जिस सुनियोजित बेशर्म तरीके से इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया है, वह स्पष्ट रूप से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की गहरी साजिश को दर्शाता है। गौरतलब है कि अजय मिश्रा ने पहले ही किसानों के खिलाफ लगातार भड़काऊ और अपमानजनक भाषण देकर इस हमले की पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। इसे कदापि शब्द संयोग नहीं माना जा सकता कि उसी दिन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संवैधानिक पद पर रहते हुए किसानों को दुष्ट बताते हुए, “शठे शाठ्यम समाचरेत” की नीति का गूढ़मंत्र किसानों के खिलाफ हिंसा हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़काकर लाठियां चलाने और किसानों के खिलाफ सामूहिक हिंसा में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे।। एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर होते हुए भी इस प्रकार से खुलेआम सार्वजनिक हिंसा भड़काने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।
    इन घटनाओं से स्पष्ट है कि संवैधानिक पदों पर बैठे ये लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाता किसानों के खिलाफ सुनियोजित हिंसा के लिए अपने पदों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
    अखिल भारतीय किसान महासंघ तथा हमारे साथ शामिल देश के सभी किसान संगठन/सामाजिक संगठन,सर्व आदिवासी समाज आज देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह मांग करते हैं कि,
    1- केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सामूहिक हिंसा भड़काने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, तथा आशीष मिश्रा \मोनू\और उसके साथी सभी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
    2- इस घटना की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी से कराई जानी चाहिए.
    3-संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा भड़काने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए.
    4- इस हिंसा में मारे गए हमारे सभी साथियों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये, तथा किसी एक परिजन को शासकीय सेवा, एवं सभी घायल साथियों को उनके समुचित इलाज हेतु पर्याप्त सहायता राशि अविलंब प्रदान किया जाना चाहिए।
    आईफा सहित देश के 40 किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, भाई राजाराम तोड़ेम, भाई दशरथ कश्यप समेत सभी साथी शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए यह वादा करते हैं कि इन बहादुर किसान साथियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी हम आपके हिस्से का और अपना हक व न्याय लेकर ही मानेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहले शुगर मिल स्थापना की घोषणा, अब इनकार प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे-योगेश तिवारी
    Next Article रेलवे कर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    October 15, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग आज

    October 15, 2026

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं 17 शिविरों में 1,945 आवेदन प्राप्त; 1,321 का निराकरण, शेष 624 प्रकरणों पर कार्रवाई जा…

    October 15, 2026

    कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक किशोरी बालिकाओं माताओं को किया गया जागरूक

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग आज
    • सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं 17 शिविरों में 1,945 आवेदन प्राप्त; 1,321 का निराकरण, शेष 624 प्रकरणों पर कार्रवाई जा…
    • कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक किशोरी बालिकाओं माताओं को किया गया जागरूक
    • मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?