Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या पैकेट वाले दूध को उबालना जरूरी है ,अगर ऐसा नहीं करेंगे तो क्या होगा, जानिए…..
    News

    क्या पैकेट वाले दूध को उबालना जरूरी है ,अगर ऐसा नहीं करेंगे तो क्या होगा, जानिए…..

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : खुले दूध को उबालना जरूरी होता है, क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. लेकिन क्या पैकेट वाले दूध को भी उबालना चाहिए? इसका जवाब आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं. क्या पैकेट वाले दूध को पीने से पहले उबालना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो क्या होगा? जानें जवाब

    आजकल ज्यादातर घरों में पैकेट वाले दूध का ही इस्तेमाल होता है. ये दूध पाश्चराइजेशन की प्रक्रिया से गुजरता है, इसलिए इसे पाश्चराइज्ड मिल्क भी कहते हैं. वैसे तो आमतौर दूध को गर्म करके ही पीना सही माना जाता है, लेकिन क्या पाश्चराइज्ड मिल्क को भी पीने से पहले उबालने की जरूरत होती है? यदि आप भी इसका जवाब नहीं जानते या पहले कभी इस बारे में नहीं सोच तो यह लेख आपके लिए है.

    पाश्चराइजेशन क्या है?

    पाश्चराइजेशन दूध को सुरक्षित बनाने की एक प्रक्रिया है. इसमें दूध को थोड़े समय के लिए हाई टेंपरेचर (लगभग 70 से 100 डिग्री सेल्सियस) पर गर्म किया जाता है, जिससे दूध में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं. इसके बाद दूध को जल्दी से ठंडा कर दिया जाता है ताकि दूध के गुणों में कमी न आए और उसे पैक कर दिया जाता है.क्या उबालना जरूरी है?चूंकि पाश्चराइज्ड दूध को पहले ही बैक्टीरिया खत्म करने के लिए गर्म किया जा चुका होता है, इसलिए इसे उबालना तकनीकी रूप से जरूरी नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि पाश्चराइज्ड दूध सीधे पैकेट से पीना सुरक्षित होता है.

    तो फिर लोग क्यों उबालते हैं?कई लोग बचपन से ये देखते आए हैं कि घर में दूध को उबाला जाता है, इसलिए वो भी ऐसा ही करते हैं. कुछ लोगों को उबला हुआ दूध ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि उबालने से दूध ज्यादा देर तक खराब नहीं होगा. उबालने के नुकसानपाश्चराइज्ड दूध को बार-बार उबालने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा गर्म करने से दूध के पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन B12 और विटामिन C कम हो सकते हैं. साथ ही, उबालने से दूध का स्वाद भी बदल सकता है.तो क्या करें?

    अगर आप ब्रांडेड और पैकेटबंद पाश्चराइज्ड दूध इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे उबालना जरूरी नहीं है. लेकिन अगर आपको किसी कारण से दूध की क्वालिटी पर शक है तो उसे जरूर उबालें.

    कुछ जरूरी बातेंदूध को हमेशा पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट के अंदर ही इस्तेमाल करें.दूध का पैकेट फटा या खराब हुआ हुआ हो, तो ऐसे दूध का इस्तेमाल न करें.दूध को फ्रिज में ही रखें और पैकेट खोलने के बाद जल्दी से जल्दी दूध का इस्तेमाल कर लें.

    Post Views: 660

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी करने से दूर भागने लगी है लड़कियां, ये है पांच कारण…….
    Next Article ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के सामने ही जहीर इकबाल ने सोनाक्षी से किया ऐसी हरकत…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?