Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल इन राशि के लिए भाग्यशाली दिन, पाएंगे गजकेसरी योग से शुभ लाभ और…
    समाचार

    आज का राशिफल इन राशि के लिए भाग्यशाली दिन, पाएंगे गजकेसरी योग से शुभ लाभ और…

    By Tv 36 HindustanJune 26, 2024No Comments9 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 26 जून का राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर के दौरान मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। अपने इस गोचर के दौरान चंद्रमा शनि के साथ युति में होने से शनि शशि योग बनाएंगे। जबकि गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से चौथे और दसवें घर में विराजमान होकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। इन स्थितियों में आज बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    आज आपकी राशि से आय भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार आपके लिए मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपकी कमाई तो आज बढेगी लेकिन परिश्रम भी उसी अनुपात में आज बढने वाला है। आज सफलता का आधार आपका प्रयास और परिश्रम होगा। आपको व्यापार संबंधी मामलों में काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। आपका समय भी आज कोई विशेष प्रबंध करने में व्यतीत होगा। पड़ोसियो के बर्ताव से आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज कुछ बातों को लेकर आपका नजरिया बदल सकता है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिव परिवार की पूजा करना और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आप सुबह से ही अपने काम के प्रति सजग नजर आएंगे। आप काफी प्रसन्न दिखाई देंगे, लेकिन लोगों को आपकी प्रसन्नता पसंद नहीं आएगी और वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपके नौकरी और कार्यक्षेत्र के सहयोगी के साथ ही विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिलेगा, आपके बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलेगा। आपके भाई की सलाह व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। छात्रों को आज अपने ज्ञान में वृद्धि के लिए शिक्षा पर फोकस करना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन और अन्न का दान दें।

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आप दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहेंगे और आपके दिमाग में पूरे दिन की कार्ययोजना चलती रहेगी। आप सुबह यह सोच कर उठेंगे कि आपको अपने सारे काम निपटाने हैं इसलिए आज का दिन विशेष भाग दौड़ वाला रहेगा। आज के दिन आप कुछ पुराने रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। कुछ घरेलू जरूरत की चीजों की खरीदारी भी करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य केप्रति भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपको मित्रो का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन प्राप्ति का भी योग बनेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और आनंददायक रहेगा। आपको आज परिश्रम के साथ ही भाग्य का भी पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई संपति या जमीन जायदाद से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं उनको आज अच्छी डील मिलने वाली है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको आज संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा और परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को करने की कोशिश करेंगे, जो आज फायदेमंद रहेगा। मित्रो के साथ शाम का समय आनंददायक बीतेगा।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला है। आपको आज परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों से हर तरह की मदद मिलेगी। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी लाभ पा सकेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य71% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला है। आपको आज परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों से हर तरह की मदद मिलेगी। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी लाभ पा सकेंगे। धार्मिककार्यों में आपकी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आज आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सभी आपके साथ सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी हो या कार्य व्यवसाय का क्षेत्र आपके लिए सलाह है कि आप आज वाणी को संयमित रखें और जल्दबाजी में कुछ भी कहने से बचें। वाद-विवाद और टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें, तो आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आज कन्या राशि के छात्र शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    आज भाग्य77% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल अर्पण करें और दीप दिखाएं।

    आज बुधवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। तमाम तरह के शुभ योग आपके दिन को और खास बना रहे हैं। आज ग्रहों की कृपा से आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है। आपका आकर्षण और तेज लोगों को प्रभावित करेगा और आप अपनी बातों और व्यवहार से कठिन और अटके काम को भी करवा पाने में सफल होंगे। किसी क़रीबी दोस्त की मदद और सलाह से भी आज आपको फायदा होगा। समय का सदुपयोग करें।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी जिससे मन आपका प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से भी आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि के जो जातक बिजली के काम से जुड़े हुए हैं उनकी आज विशेष रूप से अच्छी कमाई होने वाली है। वृश्चिक राशि के जातक आज किसी साहसिक कदम से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों से सहयोग से भी आपको आज फायदा होगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाना आज आपके लिए शुभ रहेगा
    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि ग्रहों के शुभ योग के कारण आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके कई रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। आपने पूर्व में जो निवेश किया है उसका लाभ भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफल होंगे। जिन लोगों का कोई कानूनी विवाद चल रहा है उनकी समस्या भी आज सुलझ सकती है।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेकर कोई भी नया काम शुरू करें।

    मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज अपना काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर दिखेंगे लेकिन कुछ न कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से आपका सोचा हुआ काम आज अटक सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप बेहतर तरीके से धन का प्रबंधन कर पाएंगे। खर्च भी आपके संयमित रहेंगे। बिजनेस में आपको आज सहयोगियों का साथ मिलेगा, आपकी कोई डील अटक रही थी तो आज प्रयास करके देखिए काम बन सकता है। दोस्तो के साथ आज आप पार्टी र्और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपकी राशि पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है जिससे भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी, कमाई से मन आनंदित होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव या नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। यश और सम्मान में भी वृद्धि का योग है। शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत से मजबूत विरोधियों की उपस्थिति में भी अंत में विजय प्राप्त होगी। सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके वैवाहिक सुख में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप मनोरंजक और आनंददायक समय का लुत्फ उठा सकते हैं।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगी। लेकिन खर्च आपका बना रहेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। जो लोग बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं उनकी कमाई में आज विशेष रूप से इजाफा होने वाला है। आपकी कोई दीर्घकालीन चाहत भी आज पूरी होगी। घर में किसी मांगलिक काम की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट दूरी की यात्रा हो सकती है। रात को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं

    Post Views: 1,230

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेलवे के इस प्लान से अब रेलवे स्टेशनों पर आसानी से मिल सकेंगे दवाएं…..
    Next Article राहुल गांधी के लोकसभा में नेता विपक्ष बनने पर क्या बोले ये दिग्गज जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी बोलने में दिक्कत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?