Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिलायंस जिओ के बाद वोडाफोन ने भी मोबाइल टैरिफ में इजाफा किया…….
    News

    रिलायंस जिओ के बाद वोडाफोन ने भी मोबाइल टैरिफ में इजाफा किया…….

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की सबसे बड़ी यूजर बेस वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के बाद वोडाफोन ने भी मोबाइल टैरिफ में इजाफा कर दिया है. प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी जियो ने सबसे पहले कर दिया था. कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. वहीं वोडाफोन ने अपने प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड के प्लान में 11 से 23 प्रतिशत तक महंगा कर दिया है.वोडाफोन ने भी बढ़ाया रेटनए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान मामूली वृद्धि की गई है.

    28 दिनों के लिए 179 रुपए की कीमत वाले प्लान की कीमत अब 199 रुपए हो गई है, जिसमें 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इसी तरह 84-दिन की योजना जो पहले 459 रुपए की थी, अब 509 रुपए की हो गई है, जिसमें 6GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. लंबी अवधि के उपयोगकर्ताओं के लिए 1799 रुपए की कीमत वाले वार्षिक प्लान को संशोधित कर 1999 रुपए कर दिया गया है, जिसमें 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS शामिल हैं.25 फीसदी तक का इजाफाटेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान में 12.5 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है.

    नई दरें 3 जुलाई से लागू हो जाएंगी. खास बात तो ये है कि नई दरें मौजूदा यूजर्स पर लागू नहीं होंगी. रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि जियो भारत और जियो फोन के यूजर्स के लिए टैरिफ में इजाफा नहीं किया गया है. रिलायंस जियो में अपने 19 प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड़ हैं. खास बात तो ये है पहली बार जियो ने एयरटेल से पहले अपने टैरिफ में इजाफा किया है.रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा कि नई योजनाओं की शुरुआत उद्योग नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने और 5जी और एआई प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है. कंपनी के बयान के अनुसार सभी दो जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डाटा उपलब्ध होगा.

    एयरटेल ने भी महंगा किया प्लानबता दें कि एयरटेल के टैरिफ में प्रीपेड प्लान में 11% से 21% और पोस्टपेड प्लान में 10% से 20% की बढ़ोतरी की गई है. इसके एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान की कीमत 11% बढ़कर 199 रुपए प्रति महीने हो गई है, जो पहले 175 रुपए प्रति महीने थी. पिछले साल एंट्री लेवल टैरिफ की बेसलाइन ₹155 प्रति महीने से बढ़ाई गई थी, इस प्रकार एक साल के भीतर ही उपभोक्ताओं की जेब पर 28% से अधिक बोझ बढ़ गया है. सबसे अधिक 20-21% की वृद्धि पूरे साल की वैधता वाले प्लान पर होगी जिसकी कीमत ₹2,999 थी जो अब ₹3,599 हो जाएगी, और 56-दिन की वैधता वाला प्लान जो प्रतिदिन 2GB डेटा मुफ़्त देता है, जिसकी कीमत अब ₹579 होगी, यानी 21% की वृद्धि.

    Post Views: 945

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजून के महीने में शेयर बाजार निवेशकों ने कमाए 27 लाख करोड रुपए……
    Next Article बजट से पहले सरकार ने इन योजनाओं में कोई बदलाव नहीं करके जनता को दिया बड़ा फायदा…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

    March 11, 2026

    अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

    March 11, 2026

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    • अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    • रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?