नई दिल्ली:– सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 660 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इन क्षेत्रों में मिलेंगे मौके
इस भर्ती के तहत अलग-अलग प्रोफेशनल क्षेत्रों में पद भरे जाएंगे। इसमें इंजीनियरिंग, कंप्यूटर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम, भूविज्ञान, राजभाषा (हिंदी) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे विभाग शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग: संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री अनिवार्य
कंप्यूटर सिस्टम: CS/IT में BE/BTech/BSc (Engg) या MCA प्रथम श्रेणी
इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम: संबंधित विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
भूविज्ञान: Geology/Geophysics में M.Sc या M.Tech (कम से कम 60%)
राजभाषा (हिंदी): हिंदी में MA (60%) और ग्रेजुएशन में हिंदी व अंग्रेजी विषय
कंपनी सेक्रेटरी: ग्रेजुएशन के साथ ICSI की मेंबरशिप जरूरी
आयु सीमा में मिलेगी छूट
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य और EWS वर्ग के लिए 30 वर्ष रखी गई है। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि SC/ST वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम तिथि से पहले सबमिट करना होगा।
करियर बनाने का बेहतरीन मौका
Coal India की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी क्षेत्र में स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे हैं। विभिन्न विषयों में पद होने के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।
