नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का एनडीए संसदीय दल की बैठक में फूल-माला के साथ अभिनंद किया गया. देश को विकसित बनाने के लिए पूरा एनडीए एक जूट होकर मोदी जी के नेतृत्व में आगे जाएगा. एनडीए संसदीय दल की बैठक में क्या हुआ, उन्होंने इसकी भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण की चर्चा की गई. पीएम मोदी ने सारे सांसदों से बातचीत की और उन्हें एक मंत्र दिया और गाइड किया. पीएम मोदी ने कहा है कि हर एक सांसद सदन में देश की सेवा के लिए आया और यह हमारा प्रथम दायित्व है.
पीएम मोदी ने कहा कि हर सांसद को अपने क्षेत्र का विषय सदन में रखना चाहिए. उन्होंने सांसदों से आचरण सही रखने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने सांसदों से यह भी कहा कि सदन में राहुल गांधी की भाषा ठीक नहीं थी. आपलोग ऐसा कभी न करिए.
