नई दिल्ली:- अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी है. नौजवानों से नौकरी और रोजगार छीनी है. आपके राज्य में न नौकरी की उम्मीद है और न रोजगार की. आपने छोटे कारोबारियों तक को इतना छोटा बना दिया है कि न तो उनका पेट भर पा रहा है और न वो किसी को नौकरी पर रख पा रहे हैं. यह सरकार जानबूझकर नौकरी और आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है.
अग्निवीर पर अखिलेश ने दिया राहुल का साथ
अखिलेश यादव ने अग्निवीर पर लोकसभा में राहुल गांधी का साथ दिया. अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि हम अग्निवीर व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं. हम यानी जब भी सत्ता में इंडिया गठबंधन आएगा, हम अग्निवीर को हटा देंगे.
