Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मानसून में इन सब्जियों को खाया तो पकड़ लेंगे खाट, आंतों में घुस जाएंगे कीड़े,ये है वो सब्जियां..
    स्वास्थ्य

    मानसून में इन सब्जियों को खाया तो पकड़ लेंगे खाट, आंतों में घुस जाएंगे कीड़े,ये है वो सब्जियां..

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- वैसे तो हरी सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन बरसात का मौसम ऐसा है जिसमें कई हरी सब्जियां खाना सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. दरअसल बारिश में बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इस मौसम में इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. कुछ ऐसी हरी और पत्तेदार सब्जियां हैं जिन्हें खाने से बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में किन सब्जियों से करना चाहिए परहेज जानिए इस लेख में.

    वनस्पति शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर विकास शर्मा ने बताया कि हरी और पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन बरसात का ऐसा सीजन है जिसमें कुछ सब्जियां आपको बीमार कर सकती हैं, इसलिए इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए.

    पत्तेदार सब्जियां और साग से करें परहेज

    बरसात के दिनों में नमी अधिक हो जाती है, जिसकी वजह से पत्तेदार साग जैसे की पालक, लाल भाजी, अलग-अलग क्षेत्र में उगने वाले अलग-अलग साग और पत्ता गोभी को खाने से बचना चाहिए. क्योंकि इनमें अधिक नमी होने की वजह से बैक्टीरिया और रोग को उत्पन्न करने वाले जीवाणु जल्दी पनपते हैं. जो सामान्य तौर से भी सब्जी को धुलने पर नहीं निकल पाते और भी फिर खाने के जरिए हमारे पेट में पहुंचते हैं जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं. Avoid leafy vegetables

    जमीन के भीतर ऊगने वाली सब्जियां करेंगी पेट खराब

    बरसात के सीजन में जमीन के भीतर उगने वाली सब्जियां जिसमें मूली, गाजर, चुकंदर, अरबी और गोभी खाने से बचना चाहिए. क्योंकि लगातार बारिश की वजह से जमीन में नमी अधिक हो जाती है और जमीन में पानी भरा रहता है. जिसकी वजह से बैक्टीरिया और जीवाणुओं को सीधे जड़ वाली सब्जियां ज्यादा अवशोषित करती है. इन्हें खाने के बाद सबसे ज्यादा पेट की बीमारियों की होती हैं. अधिकतर खाने के बाद उल्टी दस्त और डायरिया की परेशानी से लोग जूझते हैं.

    गोभी और मशरूम खाना भी खतरे से नहीं है खाली

    बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया के साथ-साथ इल्लियां और कीड़े गोभी, ब्रोकली और मशरूम में होने की संभावना रहती है. क्योंकि इन सब्जियों में दरारें अधिक होती है और जमीन पर चलने वाले कीटाणु, जीवाणु और इल्लियां इनमें अपना घर बना लेती हैं. जिसकी वजह से इनको खाना खतरनाक होता है. इतना ही नहीं ज्यादा कीट होने की वजह से इनमें कीटनाशक का भी छिड़काव किसानों द्वारा अधिकतर किया जाता है, जिसकी वजह से खतरा और बढ़ जाता है.

    Post Views: 1,210

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुर्दे को भी जिंदा करने का करता था दावा, 2000 में गिरफ्तारी, हाथरस से भागा साकार बाबा कहां है,जाने 10 बड़ी बातें…
    Next Article कम समय में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो इस स्कीम में आंख बंद कर लगाएं पैसे,नही होना पड़ेगा निराश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?