मध्यप्रदेश:– माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल सेकेण्डरी (कक्षा 10वीं ) की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम शुक्रवार, 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 4:00 बजे घोषित किया जा रहा है। मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा परिणाम पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसे निर्धारित समय पर ऑनलाइन लाइव कर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक
परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। विद्यार्थियों को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
बोर्ड ने छात्रों को दी सलाह
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे 16 जून मंगलवार को शाम 4:00 बजे के बाद ही वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक करें।
