Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन दे कर नियम विरुद्ध पदस्थापनाओं पर विरोध दर्ज कराया
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन दे कर नियम विरुद्ध पदस्थापनाओं पर विरोध दर्ज कराया

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेंड्रा मरवाही : 06 अक्टूबर 2021/ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने आज दिनांक 06.10.2021 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन देकर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक पद एवं छत्तीसगढ़ संवाद में प्रतिनियुक्तियों के पदों पर नियम विरुद्ध की गई पदस्थापनाओं के प्रति विरोध व्यक्त किया है। संघ द्वारा मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंपर्क संचालनालय में दिनांक 05.10.2021 को संचालक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ अधिकारी की पदस्थापना से राज्य के समस्त जनसंपर्क अधिकारी निराश हैं, क्षुब्ध हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों से राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिये रात-दिन एक करने वाले राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला जनसंपर्क कार्यालयों के जनसंपर्क अधिकारी आज निराश और हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं।

    संगठन ने ज्ञापन में कहा है कि जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ में पदस्थ अपर संचालक एवं संयुक्त संचालक संवर्ग सहित लगभग 20 वरिष्ठ अधिकारी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय के हैं, जो मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से वर्ष 1990 से लेकर 1996 के दौरान चयनित हुए हैं। ऐसी स्थिति में विभाग के अधिकारियों की वरिष्ठता एवं उनके अनुभव को अनदेखा कर राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के कनिष्ठ अधिकारी को संचालक बनाया जाना बेहद निराशाजनक है। जनसंपर्क का कार्य अन्य विभागों से अलग है। अपने से अत्यंत कनिष्ठ और अन्य समान सेवा के अधीन काम करने से कार्य संपादन में व्यावहारिक दिक्कतें आएंगी, साथ ही विभागीय अधिकारियों का उत्साह भी कम होगा।संगठन ने ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री जी हमारे विभाग के मंत्री भी हैं, हमारे हितों के संरक्षक भी और निराशा के इस वातावरण में हम उनकी ओर आशा तथा विश्वास से देख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि व्यापक लोक हित में वो इस निर्णय को परिवर्तन करेंगे ।

    संगठन नें ज्ञापन में कहा है कि जनसंपर्क अधिकारी संघ ने दिनांक 25.08.21 को श्रीमान् आयुक्त सह संचालक, जनसंपर्क विभाग को लिखे गए पत्र में विभाग तथा सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में की जा रही नियम-विरुद्ध पदस्थापनाओं के संबंध में ध्यान आकर्षित करते हुए, इसका विरोध किया था। इस पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव, सचिव जनसंपर्क विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद को भी प्रेषित की गई थीं। इस पत्र को माननीय मुख्यमंत्री जी के सचिवालय ने संज्ञान में लेकर सचिव, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। किंतु इसी दौरान पुनः नियम विरुद्ध नियुक्तियां करते हुए संचालक पद पर, जो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अंतर्गत वरिष्ठ पद है, इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिसके कारण जनसंपर्क विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में गहन रोष है।

    जिस अधिकारी की नियुक्ति इस पद पर की गई है, उनके समकक्ष तथा उनसे वरिष्ठ अनेक अधिकारी जनसंपर्क विभाग में पदस्थ हैं। यदि गैर-संवर्ग नियुक्तियां की जानी थी तो जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में से ही किन्हीं एक के बारे में विचार करते हुए उन्हें संचालक नियुक्त किया जाना उपयुक्त होता। जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मांग की है कि- 1. संचालक जनसंपर्क के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति के स्थान पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में से किसी एक को संचालक जनसंपर्क के पद पर पदस्थ किया जाए। 2.छत्तीसगढ़ संवाद में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्तियों के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा एवं अन्य संवर्ग के अधिकारियों के स्थान पर पूर्व में लिए गए मंत्रिपरिषद के फैसले के अनुरूप जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की ही पदस्थापना की जाए।

    संगठन ने कहा है कि उपर्युक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार न होने की स्थिति में जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा प्रदेशभर में सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दिनांक 11.10.2021 को संचालनालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालयों में काली-पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात 12.10.2021 से अनिश्चितकाल के लिए कलम-बंद किया जाएगा।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleJIO यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर, पूरी तरह दुरुस्‍त हो गया नेटवर्क
    Next Article जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य स्पर्धा बिलासपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का किया सम्मान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार…
    • सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…
    • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी…
    • युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में…
    • कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?