Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान…
    समाचार

    कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान…

    By Tv36 HindustanOctober 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति कल प्रदेश के दौरे पर आएंगी। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दौरे से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए आज राष्ट्रपति के काफिले और निर्धारित मार्गों पर मॉक ड्रिल की जाएगी।

    राष्ट्रपति के काफिले की होगी मॉक ड्रिल
    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही और उन सभी मार्गों पर अभ्यास होगा, जहां से उनका काफिला गुजरेगा। मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा इंतजामों, यातायात प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा जाएगा।

    राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने से पहले कुछ मार्गों पर करीब आधे घंटे तक यातायात रोका जा सकता है। अलग-अलग मार्गों पर रोक राष्ट्रपति के आने-जाने और कार्यक्रम के समय के अनुसार लागू होगी। इसलिए 22 और 23 अक्टूबर को एयरपोर्ट, लोक भवन या इनडोर स्टेडियम जाने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए। प्रशासन की ओर से जारी ताजा निर्देशों के अनुसार ही वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।
    पुराना पुलिस मुख्यालय से लोक भवन चौक तक रास्ता प्रभावित

    राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पुराना पुलिस मुख्यालय से लोक भवन चौक तक सामान्य वाहनों की आवाजाही रोके जाने की जानकारी सामने आई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक कलेक्ट्रेट चौक की ओर से वैकल्पिक रास्ता अपना सकते हैं। इसी तरह एलआईसी कार्यालय से सिविल लाइन रोड पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यहां से गुजरने वालों को आयकर भवन के पास उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ सकता है।

    बूढ़ापारा और इनडोर स्टेडियम के आसपास भी बदलाव

    22 अक्टूबर को शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके आने और लौटने के दौरान लोक भवन चौक से सप्रे शाला की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया जा सकता है। काली माता मंदिर और महिला थाना की ओर से जाने वाले रास्तों पर भी रोक लगने की संभावना है। बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहन चालकों को बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

    एयरपोर्ट से लोक भवन तक ये रास्ते हो सकते है प्रभावित

    राष्ट्रपति के माना एयरपोर्ट से लोक भवन आने और वापस एयरपोर्ट जाने के दौरान वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज और एसआरपी चौक से जुड़े रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। काफिले के गुजरने से पहले संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जा सकता है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि यातायात रोकने का समय सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की वास्तविक आवाजाही के अनुसार बदल सकता है।

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। प्रकाशित खबरों के अनुसार, सुरक्षा में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी और दूसरे शहरों से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल भी शामिल होगा। कार्यक्रम स्थलों और काफिले के निर्धारित रास्तों पर निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा कारणों से कुछ इलाकों में बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण किया जा सकता है।

    पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    अंतिम चरण में तैयारियां

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले राजधानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हैं। मॉक ड्रिल के बाद व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। फिलहाल, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

    उनके आगमन को देखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान लोक भवन, सिविल लाइन, बूढ़ापारा और एयरपोर्ट से जुड़े प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी लेना जरूरी है।
    राष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को रायपुर से होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:45 बजे वे लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी। वे इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन भी आयोजित किए जाएंगे।

    मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा

    राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन बस्तर के नाम रहेगा। 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम और मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

    करीब 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस आयोजन में राष्ट्रपति की भागीदारी से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleघर में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, फैली सनसनी…
    Next Article युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…

    October 21, 2026

    12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक

    October 21, 2026

    “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…
    • 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक
    • “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन
    • आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 950 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?