Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नशेड़ी बाप ने अपने ही बेटे पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर हॉस्पिटल में किया गया एडमिट….
    अपराध

    नशेड़ी बाप ने अपने ही बेटे पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर हॉस्पिटल में किया गया एडमिट….

    By adminOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर जिले में एक नशेड़ी बाप ने अपने ही बेटे पर हमला कर दिया है। बताया गया कि शराबी बाप अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद किया करता था। फिर जब सोमवार रात को उसका विवाद बेटे से हुआ तो उसने चाकू से बेटे को दीवार में टिका कर हमला कर दिया है। जिससे बेटे को काफी चोटें आई हैं। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी अमजद अली अक्सर शराब पीकर घर में विवाद किया करता था। उसके घरवालों ने बताया कि अमजद आए दिन शराब पीकर घर आता है। सोमवार रात को भी शराब के नशे में घर पहुंचा था।

    इसी दौरान अमजद अपने बेटे सज्जाद से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। इतने में सज्जाद ने अमजद को काफी समझाया। इसके बावजूद अमजद नहीं माना और लगातार सज्जाद से विवाद करता रहा। विवाद इतना बढ़ गया कि अमजद ने चाकू निकाला और सज्जाद के पेट में मार दिया। इसके बाद उसने सज्जाद को दीवार में टिकाया और कई बार चाकू से पेट पर हमला कर दिया। जिससे सज्जाद बुरी तरह घायल हो गया।

    वहीं उसी दौरान सज्जाद की गर्भवती बहन भी उसे बचाने पहुंची तो अमजद ने उस पर भी हमले का प्रयास किया। मगर घर के दूूसरे सदस्यों की मदद से सज्जाद की बहन को मौके से हटा लिया। जिसके कारण अमजद उस पर हमला नहीं कर सका। इधर, हमले के बाद सज्जाद के पेट से काफी खून बह रहा था।

    इसे देखते हुए घर के लोग उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती के लिए लेकर गए, लेकिन वहां चल रही स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के चलते सज्जाद को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गयासिम्स के बाद परिजन सज्जाद को लेकर जिला अस्पताल गए। मगर यहां भी उसका इलाज नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि हमें जिला अस्पताल से भी मायूस होकर लौटना पड़ा तब तक सज्जाद के शरीर से काफी खून बह गया था।

    घर वालों ने बताया कि किसी तरह से उन्होंने व्यापार विहार स्थित हॉस्पिटल में सज्जाद को भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि घायल के पेट से काफी खून बह गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत सरकंडा थाने में मंगलवार को दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी अमजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़, पुलिस की बस माजदा से टकराई 2 पुलिस सहित 4 लोग घायल…..
    Next Article प्राइमरी स्कूल में अब रसोइया खाना बनाने के साथ पढ़ाई भी करा रहें हैं शिक्षक छूटी मना रहे हैं….
    admin
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय 17 सितम्बर को प्रदेश के 1 लाख 84 हजार श्रमिकों के खाते में डालेंगे 65.16 करोड़ रूपए…

    September 17, 2025

    एक्टर ने शेयर किया ‘O’ Romeo’ का फर्स्ट लुक, वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज…

    September 17, 2025

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रायपुर में प्रदर्शनी, उपलब्धियों और जीवन यात्रा की झलक…

    September 17, 2025

    मोदी के जन्मदिन पर 50 हजार बुजुर्गों को मिलेगा गिफ्ट, इस स्कीम में जुड़ेगा नाम…

    September 17, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय 17 सितम्बर को प्रदेश के 1 लाख 84 हजार श्रमिकों के खाते में डालेंगे 65.16 करोड़ रूपए…
    • एक्टर ने शेयर किया ‘O’ Romeo’ का फर्स्ट लुक, वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज…
    • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रायपुर में प्रदर्शनी, उपलब्धियों और जीवन यात्रा की झलक…
    • मोदी के जन्मदिन पर 50 हजार बुजुर्गों को मिलेगा गिफ्ट, इस स्कीम में जुड़ेगा नाम…
    • कंपनी को मिला केदारनाथ रोपवे का प्रोजेक्ट मार्च में मिली थी 12.9 किमी लंबे प्रोजेक्ट को मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?