Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत की पहली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी का दर्जा पाने वाली टेक कंपनी एक बार फिर से आईपीओ लाने की तैयारी में …..
    News

    भारत की पहली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी का दर्जा पाने वाली टेक कंपनी एक बार फिर से आईपीओ लाने की तैयारी में …..

    By Tv 36 HindustanJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : आईपीओ लाने की तैयारी में भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी, 3 साल बाद बना नया प्लानभारत में आईपीओ लाने की योजनाएक दशक से भी ज्यादा समय पहले भारत की पहली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी का दर्जा पाने वाली टेक कंपनी इनमोबी एक बार फिर से आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी है. कंपनी 3 साल के अंतराल के बाद फिर से आईपीओ की योजना पर काम कर रही है. घरेलू शेयर बाजार में आईपीओ की गतिविधियां पहले से तेज हैं. इस योजना से प्रस्तावित आईपीओ की कतार में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है.

    अमेरिका के बाद अब भारत में बनी योजनाइनमोबी ने करीब 3 साल पहले अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी की थी. उसके लिए कंपनी ने अमेरिकी शेयर बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी पूरी कर ली थी. हालांकि बाद में उसे योजना से पीछे हटना पड़ा था. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार इनमोबी भारतीय बाजार पर लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए आईपीओ की योजना पर नए सिरे से काम चल रहा है.2011 में यूनिकॉर्न बन गई थी इनमोबीइनमोबी एक ऐडटेक स्टार्टअप कंपनी है. उसके नाम यूनिकॉर्न का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय स्टार्टअप कंपनी होने का खिताब दर्ज है. इनमोबी ने यह उपलब्धि साल 2011 में ही हासिल कर ली थी.

    किन कंपनियों को मिलता है यूनिकॉर्न का दर्जा?यूनिकॉर्न वैसी नई कंपनियों को कहा जाता है, जो व्यापार बढ़ने के साथ 1 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन हासिल कर लेती है. अभी भारत में दर्जनों स्टार्टअप कंपनियां यूनिकॉर्न का दर्जा पा चुकी हैं, लेकिन आज से एक दशक पहले भारतीय बाजार में इनमोबी अकेली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी थी.कई देशों में ऐसा कारोबार करती है इनमोबीमोबाइल ऐड सर्विसेज पर काम करने वाली इस कंपनी का बिजनेस भारत से बाहर कई देशों में फैला हुआ है.

    कंपनी के प्रमुख बाजारों में चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं. इनमोबी विज्ञापन देने वालों को ऐड तैयार करने, वेबसाइट पर आने वाली ट्रैफिक को मनीटाइज करने और ऐड कैंपेन के परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए रियल-टाइम रिपोर्ट उपलब्ध कराने जैसी सेवाएं ऑफर करती है.अभी सामने नहीं आए आईपीओ के डिटेलभारतीय बाजार में इनमोबी के प्रस्तावित आईपीओ की विस्तृत जानकारियां ड्राफ्ट फाइल होने के बाद सामने आ पाएंगी.

    नियामक के पास ड्राफ्ट फाइल होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इनमोबी का प्रस्तावित आईपीओ कितना बड़ा होगा और कंपनी कितनी वैल्यू पाने का प्रयास करेगी. हालांकि आज से तीन साल पहले कंपनी ने जब अमेरिकी बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी की थी, तब उसकी योजना 12-15 बिलियन डॉलर वैल्यू पाने और इश्यू से 1 बिलियन डॉलर जुटाने की थी.आईपीओ लाने की कतार में ये बड़े नामभारतीय बाजार अभी ऐतिहासिक रैली का गवाह बना हुआ है

    . सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना रहे हैं. सेंसेक्स ने इसी सप्ताह पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार किया है. इस रैली के साथ आईपीओ बाजार में भी गतिविधियां उच्च स्तर पर हैं. आने वाले दिनों में बाजार में कई बड़े आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई अपनी स्थानीय यूनिट का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है, जो भारतीय बाजार में सबसे बड़े आईपीओ होने का एलआईसी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

    Post Views: 460

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस मौसम में वाटर पार्क और तालाब में नहीं नहाना चाहिए, यह अमीबा दे सकता है मौत……
    Next Article आपकी दोस्ती सच्ची है या झूठी, हमेशा रहते हैं कंफ्यूज, तो इस तरह लगाएं पता…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय और सांसद कंगना रनौत ने 26/11 के असली हीरोज को समर्पित इस फिल्म का देखा विशेष प्रदर्शन…

    June 9, 2026

    IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से इन 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत…

    June 9, 2026

    आज इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, करियर-धन और सफलता के बन रहे खास योग…

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग…

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय और सांसद कंगना रनौत ने 26/11 के असली हीरोज को समर्पित इस फिल्म का देखा विशेष प्रदर्शन…
    • IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से इन 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत…
    • आज इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, करियर-धन और सफलता के बन रहे खास योग…
    • कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग…
    • उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?