नई दिल्ली:– सीजन अपने साथ वायरल, इंफेक्शन समेत कई सारी बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में इससे निपटने के लिए हर घर के किचन में मौजूद कई सारी चीजें काम में आ सकती है। उन्हीं में से एक लौंग भी है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रुप में किया जाता है, लेकिन अगर आप बारिश के दिनों में इसका सेवन करते हैं, तो आपको इसके जबरदस्त फायदे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही अगर कोई पुरुष शारीरिक कमजोरी से जूझ रहा हो उसे भी लौंग का सेवन करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
लौंग में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से सालों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में होता चला आ रहा है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ पुरुषों में मर्दाना कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लौंग खाने से क्या
पाचन तंत्र के लिए
लौंग में पाचन तंत्र की सुधारने वाले कई तरह के एंजाइम पाए जाते हैं। ऐसे में सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है।
बॉडी पेन
लौंग में यूजेनॉल कंपाउंड होता है, जो एक नेचुरल एनाल्जेसिक की तरह काम करता है। ऐसे में लौंग खाने से मसल्स के दर्द, ऐंठन, जकड़न जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।-क्या फायदे होते हैं।
कफ से छुटकारा
लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में मानसून के सीजन में सर्दी-खांसी और कफ से छुटकारा पाने के लिए भी लौंग का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।
पुरुषों की इस कमजोरी को करती है दूर
वहीं जो पुरुष लो स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहा हो या फिर अपनी यौन शक्ति को बढ़ाना चाहता हो, उसके लिए भी लौंग का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसके लिए दूध में दो लौंग को उबालकर पीना चाहिए। इससे पुरुषों में शुक्राणओं की संख्या यानी स्पर्म काउंट बढ़ाने लगती है और मर्दाना कमजोर से राहत मिलती है
