अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है। वॉट्सऐप का अपकमिंग फीचर यूजर्स को मैसेज अलग अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करने की सुविधा देगा।
अगर आज के समय में स्मार्टफोन में मौजूद सबसे जरूरी ऐप्लिकेशन की बात की जाए तो सबसे पहले वॉट्सऐप का ही नाम लिया जाएगा। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसी से इसकी जरूरत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यूजर्स इससे बोर न हो इसके लिए कंपनी नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप बहुत जल्द प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म में Translate Message नाम का एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है। अपकमिंग फीचर यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा देगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
वाबेटाइंफो ने दी जानकारीवॉट्सऐप के अपडेट्स और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली पॉपुलर वेबसाइट वाबेटाइंफो ने ऐप्लिकेशन में आने वाले Translate Message फीचर की जानकारी दी। वाबेटाइंफो के मुताबिक WhatsApp beta for Android 2.24.15.9 अपडेट में यह फीचर स्पॉट किया गया है। Translate Message आपके सभी वॉट्सऐप चैट के मैसेज को बड़ी ही आसानी से ट्रांसलेट कर सकता है।
वाबेटाइंफो की तरफ से अपकमिंग फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसमें देखा जात सकता है कि यूजर्स को ऐप में मैसेज को ट्रांसलेट करने के लिए ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक टॉगल दिया जाएगा जिसे इनेबल करते ही आपके वॉट्सऐप मैसेज ट्रांसलेट हो जाएंगे। कई भाषाओं में कर सकेंगे ट्रांसलेटआपको बता दें कि वॉट्सऐप का Translate Message सिर्फ हिंदी से इंग्लिश या फिर इंग्लिश से हिंदी ही नहीं बल्कि दूसरी कई भाषाओं में मैसेज को ट्रांसलेट कर पाएगा। शुरुआती दौर में इस फीचर में अरबी, स्पेशनिश, पुर्तगाली, हिंदी, रूसी समेंत कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी भविष्य में इस फीचर में और कई दूसरी भाषाओं को भी ऐड कर सकती है।
