Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बजट में डिफेंस सेक्टर पर होगा सरकार का फोकस, किए जाएंगे ये खास प्रावधान…
    समाचार

    बजट में डिफेंस सेक्टर पर होगा सरकार का फोकस, किए जाएंगे ये खास प्रावधान…

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– केन्द्र की मोदी सरकार 23 जुलाई को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। इस बजट में डिफेंस सेक्टर पर सरकार ज्यादा फोकस कर सकती है, और रक्षा बजट को अतिरिक्त राशि प्रदान कर सकती है। इसके पीछे पर्याप्त कारण भी हैं।

    22 जुलाई को संसद का बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है। जिसके ठीक एक दिन बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से रक्षा सेक्टर को अधिक राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह 13 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी तक किया जा सकता है।

    पिछले 10 साल में हुई बढ़ोतरी
    मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में लगातार इसमें बढ़ोतरी भी की है। 2014 में रक्षा बजट 2 लाख 29 हजार करोड़ था जो कि 2023 में बढ़कर 5 लाख 93 हजार 500 करोड़ हो गया। वहीं 2024 के अंतरिम बजट में 6 लाख 21 हजार करोड़ की राशि देने का ऐलान किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार रक्षा बजट को और बढ़ाया जा सकता है।

    राजनाथ सिंह का बयान
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्टूबर 2023 में कहा था कि 2047 तक जब हम आजादी के 100 साल मनाएंगे, तब एक विकसित देश बनने के लिए भारत को आधुनिक उपकरणों के साथ मजबूत सशस्त्र बलों की आवश्यकता है। इस बयान को इनडायरेक्टली ज्यादा बजट की डिमांड से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं बीजेपी राष्ट्री सुरक्षा को चुनावी मुद्दा भी बनाती रही है। जिसमें बजट में रक्षा सेक्टर को दी गई राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    डिफेंस सेक्टर की उम्मीद
    मोदी 3.0 चल रहा है और रक्षा क्षेत्र उम्मीद कर रहा है कि सरकार को हर साल केंद्र सरकार के कुल खर्च का कम से कम 25 फीसदी डिफेंस पर खर्च करना चाहिए। 2024 के अंतरिम बजट पर नजर डालें तो यह मात्रा 13.04 फीसदी था। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार इस बार को मांग के अनुरूप नहीं फिर भी रक्षा बजट को 20 फीसदी के आस-पास रख सकती है।

    चीन की चुनौती और पाकिस्तान
    भारत के पड़ोसी राज्यों में चीन और पाकिस्तान से हमेशा ही तना-तनी बनी रहती है। एलएसी पर चीन अपने ख़तरनाक मंसूबे जाहिर करता रहता है तो एलओसी पर पाकिस्तान। ऐसे में रक्षा बजट को बढ़ाकर भारत सेना को और सशक्त करना चाहेगा जिससे समय आने पर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

    Post Views: 885

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का करियर राशिफल: आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि होगी, पाएंगे धन संपत्ति के साथ सफलता…
    Next Article अनंत अंबानी ने शाहरुख-रणवीर सहित अपने खास दोस्त को दिया ये स्पेशल तोहफा, जिसकी कीमत जान फटी रह जाएंगी आपकी आंखें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

    May 1, 2026

    बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

    May 1, 2026

    ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

    May 1, 2026

    लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, आकाशीय बिजली ने ली मासूम की जान…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…
    • बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…
    • ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…
    • लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, आकाशीय बिजली ने ली मासूम की जान…
    • वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?