Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का करियर राशिफल: आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि होगी, पाएंगे धन संपत्ति के साथ सफलता…
    समाचार

    आज का करियर राशिफल: आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि होगी, पाएंगे धन संपत्ति के साथ सफलता…

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आयुष्‍मान योग का संयोग बना है। आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपका कहीं से रुका पैसा मिलने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा और साथ ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। भाग्‍य में वृद्धि होने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आइए देखते हैं सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपने जो काम आज के लिए सोचकर रखे थे, वे पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम का वक्‍त रुके कार्य पूर्ण करने में बीतेगा और आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। रात वक्‍त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। दिन परिवार के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

    वृष राशि के लोगों के लिए दिन संतोष और शांति का है और आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको शासन और सत्ता के मामले में गठजोड़ करने से लाभ मिल सकता है। आपको नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लाभ और सम्‍मान का दिन है और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

    कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको करियर में उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शाम को परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

    सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकता है। विरोधियों का अंत होगा और कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। विरोधियों का अंत होगा।

    कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और कारोबार में जारी प्रयास में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी और आपके धन में वृद्धि होगी व सम्‍मान की प्राप्ति होगी। भाग्‍य आपका साथ देगा।

    तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य पूर्ण होंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों के मामले में समय अच्‍छा बीतेगा।

    वृश्चिक राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगर। आपको काफी दौड़भाग भी करनी पड़ सकती है। आपके घर में किसी के बीमार होने से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सम्‍मान का लाभ मिलेगा।

    धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको प्रशंसा मिलने से पूरा दिन पूरा दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं और आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

    मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे और आपको लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात में आपका वक्‍त परिवार और अतिथियों के साथ बीतेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

    कुंभ राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और रुके कार्य संपन्‍न होंगे। विवाद और अकारण शत्रुपत्ति का अंत होगा। आप अपने दिमाग से जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।

    मीन राशि के लोगों को लाभ और काफी समय से रुका कोई कार्य संपन्‍न होगा। परिवार में किसी से लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी वस्‍तुएं चोरी होने से आपका नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन घाटों में से एक दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती की कुछ रोचक बातें…….
    Next Article बजट में डिफेंस सेक्टर पर होगा सरकार का फोकस, किए जाएंगे ये खास प्रावधान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना हो गया अनिवार्य…

    May 1, 2026

    रितेश देशमुख बने शिवाजी महाराज, इस एक्टर की एंट्री ने लूटी महफिल …

    May 1, 2026

    16 मई नहीं, अब इस दिन होगी CGPSC मेन्स परीक्षा-देखें यहां से पूरा टाइम टेबल…

    May 1, 2026

    महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना हो गया अनिवार्य…
    • रितेश देशमुख बने शिवाजी महाराज, इस एक्टर की एंट्री ने लूटी महफिल …
    • 16 मई नहीं, अब इस दिन होगी CGPSC मेन्स परीक्षा-देखें यहां से पूरा टाइम टेबल…
    • महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…
    • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?