Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की ये है हिस्ट्री, हाई ये सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…
    समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की ये है हिस्ट्री, हाई ये सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रविवार को पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर सामने आई है। ट्रंप पर गोली चलाने के कुछ ही सेकंड बाद सीक्रेट सर्विस ने हमलावर के सिर पर गोली मारकर उसका नामोनिशान खत्म कर दिया। अब संघीय जांच ब्यूरो ने थॉमस की तस्वीर जारी की है।

    20 साल का युवा, आखों पर चशमा और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता हुआ चेहरा… इस तस्वीर को कोई भी देखेगा तो उसके जहन में बस यही आएगा की आखिर इतना मासूम सा दिखने वाला शख्स देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोली कैसे चला सकता है।

    शांत और अकेले रहने वाला थॉमस
    एजेंसी ने बताया कि थॉमस काफी शांत स्वभाव का इंसान था। वह काफी अकेले रहता था और 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से उसने ग्रेजुएशन पूरी की थी। बताया जाता है कि थॉमस ने राष्ट्रीय गणित और विज्ञान पहल से 500 डॉलर का स्टार अवॉर्ड भी हासिल किया था। वह एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन पार्टी से था और आगामी 5 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।

    स्कूल में मिलती थी धमकी
    थॉमस के स्कूलमेट ने बताया कि उसे कभी राजनीति या ट्रम्प पर चर्चा करते हुए नहीं देखा था। लेकिन, उसे अक्सर स्कूल में धमकाया जाता था। एक छात्र ने स्थानीय अमेरिकी मीडिया को बताया कि ‘वह शांत रहता था, लेकिन उसे धमकाया जाता था। उसे बहुत धमकाया जाता था।’

    ग्रेजुएशन होने के बाद, वह एक नर्सिंग होम में काम कर रहा था। हमले के बाद, उसकी कार के अंदर एक ‘संदिग्ध उपकरण’ पाया गया, जिसकी अब बम तकनीशियनों द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारी अब उसके फोन की भी जांच कर रहे हैं।

    सुरक्षा अधिकारियों को दी गई थी चेतावनी
    हमले से पहले रैली में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में चेतावनी देने की कोशिश की थी जो पास की छत से छत पर घूम रहा था और रैली की ओर बंदूक तानकर पेट के बल लेटा हुआ था।

    Post Views: 1,160

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनव निर्मित गुढ़ स्थित भैरव बाबा मंदिर का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया इस प्रकार से निरीक्षण…
    Next Article महिलाएं महंगे कपड़े और कार वाले नहीं, इन पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं, स्टडी में हुआ ये खुलासा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है ये नुकसान…

    June 26, 2026

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम सायं, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा…

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल इस हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात…

    June 26, 2026

    27 जून से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट…

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है ये नुकसान…
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम सायं, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा…
    • मुख्यमंत्री साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल इस हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात…
    • 27 जून से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट…
    • प्रदेश में सभी यात्री बसों में 15 दिन के भीतर VLTD अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?