नई दिल्ली:– गर्मियों के मौसम में बहुत कम समय के लिए पाया जाने वाला फल है- जामुन। जामुन अपने स्वाद और पोषक त त्वों के लिए मशहूर है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन में मदद करता है। लेकिन कई ऐसे फूड आइटम्स हैं, जिनके साथ जामुन को इनकॉरपोरेट नहीं किया जाना चाहिए।
हेल्थ विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ चीजों का एक साथ सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
खाने की चीजों का कॉम्बिनेशन पाचन पर डालता है असर
जामुन का स्वभाव अम्लीय होता है। इसमें टैनिन और ऑर्गेनिक एसिड जैसे कंपाउंड होते हैं। हालांकि ज्यादातर स्वस्थ लोग बिना किसी समस्या के जामुन खा सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में, जिनकी पाचन शक्ति संवेदनशील होती है, उन पर कुछ खास फूड कॉम्बिनेशन से पाचन पर बुरा असर पड़ता है।
जामुन के साथ इनका सेवन कभी न करें
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
जामुन को दूध, दही या चीज के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है। हालांकि इस बात का कोई पक्का क्लिनिकल सबूत नहीं है कि स्वस्थ लोगों में इस कॉम्बिनेशन से पाचन संबंधी समस्या होती है, लेकिन जामुन का एसिडिक नेचर दूध के प्रोटीन के साथ रिएक्ट कर सकता है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या है या जो डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जिक है, उन्हें इन दोनों चीजों को अलग-अलग समय पर खाना चाहिए।
एसिडिक और अचार वाली चीज
जामुन को नींबू, इमली या अचार के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे खट्टे फल में एसिडिटी और बढ़ जाती है। यह उन लोगों के लिए चिंता की बात है, जिन्हें एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्राइटिस की समस्या है।
फ्राइड, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने
ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल होता है, खासकर जामुन के साथ। इन दोनों को साथ खाने से पाचन तंत्र पर बोझ बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फ्राइड फूड के पचने की प्रक्रिया लंबी होती है। एसिडिक फलों के साथ खाने पर रिफ्लक्स के लक्षण और बिगड़ सकते हैं। इन्हें पूरी तरह छोड़ने के बजाय सीमित मात्रा में खाना बेहतर है।
बहुत अधिक सॉल्टी फूड
जामुन के साथ नमकीन चीजें खाने से असंतुलन हो सकता है। जामुन और नमक के कारण पाचन संबंधी समस्याएँ होने का कोई सीधा वैज्ञानिक संबंध नहीं है। सेहत के लिए अधिक सॉल्टी स्नैक्स खाना अच्छा नहीं होता है, चाहे आप डाइट में जामुन खा रहे हों या नहीं।
अधिक शुगर वाली चीजें या मिठाइयां
जामुन को मिठाइयों, गुड़ या प्रोसेस्ड चीनी के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे जामुन के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले फायदे कम हो जाते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का कहना है कि स्वस्थ लोगों में इससे पाचन संबंधी नुकसान हो सकता है। जामुन को अकेले खाने से इसके फायदे बने रहते हैं।
