Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अंशु मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास
    खेल

    अंशु मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओस्लो: युवा भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने यहां गुरुवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता।
    अमेरिका की हेलेन मारौल्ट्स ने 3.59 मिनट तक चले स्वर्ण पदक मैच में अंशु को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंशु ने रजत पदक जीत कर न केवल पोडियम (शीर्ष तीन) के साथ अभियान समाप्त किया, बल्कि इतिहास रचा। दरअसल वह इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं।
    विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं 20 वर्षीय अंशु ने मुकाबले में आक्रामक और सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन अंत में विरोधी पहलवान ने उन्हें चित्त कर दिया। अंशु पहले राउंड के बाद 1-0 से आगे थी, लेकिन दूसरे राउंड में हेलेन पूरी तरह हावी रहीं। अमेरिकी पहलवान ने अंशु का हाथ पकड़ा और फिर टेकडाउन मूव के साथ 2-1 की बढ़त बनाई। इस बीच उन्होंने अंशु के दाएं हाथ को नहीं छोड़ा तथा दो और अंकों के साथ 4-1 से आगे हो गईं। विरोधी पहलवान की मजबूत पकड़ से अंशु काफी दर्द में दिखीं, लेकिन हेलेन ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और अंत में अंशु को चित्त करके जीत दर्ज की। अंशु को मुकाबले के तुरंत बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। वह पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हाथ को बेल्ट का सहारा देते हुए दिखाईं दी।
    अंशु ने सेमीफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की सोलोमिया विन्निक के खिलाफ 11-0 से तकनीकी श्रेष्ठता से जीत (वीएसयू) के साथ फाइनल में पहुंचीं थी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मंगोलिया की दावाचिमेग एर्खेम्बयार को 5-1, और प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की निलुफर राइमोवा वीएसयू1 से 15-5 से हराया था।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकटघोरा बन मंडल की सघन छापामार कार्यवाही अपराधियों के कब्जे से 54 नग चिरान साल लकड़ी किया जप्त
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह एवं अजय ने मंत्री पर कांग्रेस विधायकों के आरोप पर कसा तंज
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत रत्न शक्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत…

    April 22, 2026

    श्रेयस अय्यर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बोले- भारतीय क्रिकेट का अगला…

    April 21, 2026

    तिलक वर्मा के शतक से मुंबई की वापसी, गुजरात इतने रन से पराजित…

    April 21, 2026

    दंतेवाड़ा में उतरेंगे ‘क्रिकेट के भगवान; क्या मड्डाराम का सपना हो पाएगा सच; क्या सचिन तेंदुलकर के साथ खेल पाएंगे एक ओवर…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …
    • जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…
    • बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …
    • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…
    • 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर मौका, जानें यहां आवेदन प्रक्रिया और योग्यता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?