Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बना रहे नए-नए रिकॉर्ड……
    News

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बना रहे नए-नए रिकॉर्ड……

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारत का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इन दिनों नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. किसी भी देश के स्टॉक मार्केट को वहां की इकोनॉमी की हालत का प्रतिबिंब माना जाता है. भारत के यह दोनों स्टॉक एक्सचेंज यही कहानी बयान कर रहे हैं कि हमारी इकोनॉमी सरपट भाग रही है. हमने ब्रिटेन, फ्रांस और हॉन्गकॉन्ग जैसे दुनिया के कई बड़े शेयर मार्केट को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बना ली है. अब हम तेजी से आगे बढ़कर चीन और जापान से टक्कर लेने जा रहे हैं. आइए आपको दुनिया के 10 बड़े स्टॉक एक्सचेंज कर उनकी मार्केट कैप के बारे में जानकारी देते हैं.

    अमेरिका (USA)अमेरिका के न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (New York Stock Exchange) और नैस्डेक स्टॉक मार्केट (Nasdaq Stock Market) दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट हैं. इनकी मार्केट कैप तेजी से बढ़कर 54 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 50.68 ट्रिलियन डॉलर था. चीन (China)दूसरे नंबर पर चीन का शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) आता है. इसकी मार्केट कैप लगभग 10.08 ट्रिलियन डॉलर है. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 9.53 ट्रिलियन डॉलर था. इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है.Stock Exchange: टॉप 10 स्टॉक मार्केट में बढ़ा भारत का दबदबा, ब्रिटेन-फ्रांस को छोड़ा पीछे

    जापान (Japan)जापान का टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज (Tokyo Stock Exchange) लगभग 6.24 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर है. दिसंबर, 2023 में इसकी मार्केट कैप 6.23 ट्रिलियन डॉलर थी. इसमें मामूली तेजी आई है. भारत (India)भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया है. हमारे बीएसई और एनएसई तेजी से आगे बढ़े हैं. भारतीय स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 5.45 ट्रिलियन डॉलर हो चुका है. दिसंबर, 2023 के 4.20 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले इसने बड़ी उछाल मारी है

    .Stock Exchange: टॉप 10 स्टॉक मार्केट में बढ़ा भारत का दबदबा, ब्रिटेन-फ्रांस को छोड़ा पीछे हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong)हॉन्गकॉन्ग स्टॉक एक्सचेंज (Hong Kong Stock Exchange) दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट है. इसकी मार्केट कैप लगभग 4.1 ट्रिलियन डॉलर रह गई है. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 4.72 ट्रिलियन डॉलर था. इसका मार्केट कैप लगातार घट रहा है. फ्रांस (France)फ्रांस का स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में 6वें नंबर पर आता है. यूरोनेक्स्ट पेरिस (Euronext Paris) यहां का सबसे बड़ा शेयर मार्केट है. इसका मार्केट कैप 3.8 ट्रिलियन डॉलर है. दिसंबर, 2023 में इसका मार्केट कैप 3.27 ट्रिलियन डॉलर था. कनाडा (Canada)कनाडा का स्टॉक मार्केट दुनिया में 7वें नंबर पर है.

    टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज (Toronto Stock Exchange) की मार्केट कैप 3.26 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 2.90 ट्रिलियन डॉलर था. सऊदी अरब (Saudi Arabia)सऊदी अरब का स्टॉक मार्केट लिस्ट में 8वें नंबर पर है. सऊदी एक्सचेंज (Saudi Exchange) 2.87 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप को हासिल कर चुका है. इसमें बड़ी गिरावट आई है क्योंकि दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर था. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा शेयर मार्केट लंदन स्टॉक एक्सचेंज है. यह दुनिया में 9वें नंबर पर है. इसकी मार्केट कैप 2.58 रह गया है. दिसंबर, 2023 में इसका मार्केट कैप लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर था.

    Post Views: 470

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर पढ़ाई करने से जी चुराता है बच्चा तो अपनाएं यह टिप्स…..…
    Next Article वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार सातवीं बार पेश करेंगी बजट, जाने बजट से जुड़ी खास बातें…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इनके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है…

    April 25, 2026

    मध्यप्रदेश के स्कूलों में बंटेगा सांची दूध; सीएम मोहन यादव आज सुशासन भवन में करेंगे कई मैराथन बैठकें आज…

    April 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर, रायपुर समेत इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी; दो दिन बारिश के आसार…

    April 25, 2026

    भारत के पास आ गई तीसरी परमाणु पनडुब्बी, न्‍यूक्लियर ट्रायड पूरा, चीन के मुकाबले बस एक है…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इनके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है…
    • मध्यप्रदेश के स्कूलों में बंटेगा सांची दूध; सीएम मोहन यादव आज सुशासन भवन में करेंगे कई मैराथन बैठकें आज…
    • छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर, रायपुर समेत इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी; दो दिन बारिश के आसार…
    • भारत के पास आ गई तीसरी परमाणु पनडुब्बी, न्‍यूक्लियर ट्रायड पूरा, चीन के मुकाबले बस एक है…
    • अमेरिका ने दिया है इतने प्रतिशत की ड्यूटी का झटका, सोलर कंपनियों के शेयर हुए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?