Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार सातवीं बार पेश करेंगी बजट, जाने बजट से जुड़ी खास बातें…….
    News

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार सातवीं बार पेश करेंगी बजट, जाने बजट से जुड़ी खास बातें…….

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते यानी 23 जुलाई को संसद में मोदी 3.0 का पहली बजट पेश करेंगी. बजट को लेकर सैलरीड क्लास से लेकर सीनियर सिटीजन, बिजनेस क्लास, छात्र आदि सभी को बेहद उम्मीदें हैं. युवाओं को उम्मीद है कि सरकार के ऐलानों से देश के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नई नौकरियों का ज्यादा से ज्यादा सृजन होगा. इस बजट की खास बात ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट है. इस बजट को पेश करने के साथ ही वह कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेंगी. हम आपको आजादी के बाद से लेकर अब तक आम बजट से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

    वित्त मंत्री के नाम दर्ज होगा यह रिकॉर्डवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली ऐसी वित्त मंत्री बनने जा रही हैं, जो लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बार बजट पेश किया था. उन्होंने कुल 10 बजट पेश किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुल छह आम बजट पेश किए हैं, जिसमें दो अंतरिम बजट और चार पूर्ण बजट शामिल हैं. अब वह लगातार सातवां बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी.

    2019 में वित्त मंत्री बनी थीं सीतारमणनिर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था. इससे पहले 2017 में उन्हें रक्षा मंत्री का पद दिया गया था. 2019 से लेकर अब तक निर्मला सीतारमण देश की वित्त मंत्री बनी हुई हैं. वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. साल 2020 में उन्होंने सबसे लंबा बजट भाषण दिया था, जो पूरे दो घंटे चालीस मिनट का था. उस साल उन्होंने नए टैक्स स्लैब से लेकर एलआईसी के आईपीओ तक की घोषणा की थी.

    कब पेश हुआ था भारत का पहला बजटआजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था. इस बजट को तत्कालीन वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. भारत के सबसे छोटे बजट की बात करें तो यह रिकॉर्ड हीरूभाई मूलजीभाई पटेल के नाम पर हैं.

    Post Views: 355

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बना रहे नए-नए रिकॉर्ड……
    Next Article जानिए क्या है पावर योगा, जिससे शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

    April 25, 2026

    सुविधा की आस्था, आध्यात्मिक मनोरंजन भजन क्लबिंग और श्राइनकेशन से बदल रही भक्ति की दुनिया…

    April 25, 2026

    चुनाव में बड़ा एक्शन, पक्षपात के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

    April 25, 2026

    प्रदेश में गर्मी का कहर, रायपुर में 44 डिग्री की चेतावनी, दो दिन बाद बारिश के आसार…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…
    • सुविधा की आस्था, आध्यात्मिक मनोरंजन भजन क्लबिंग और श्राइनकेशन से बदल रही भक्ति की दुनिया…
    • चुनाव में बड़ा एक्शन, पक्षपात के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
    • प्रदेश में गर्मी का कहर, रायपुर में 44 डिग्री की चेतावनी, दो दिन बाद बारिश के आसार…
    • Paytm Payments Bank पर RBI का बड़ा एक्शन लाइसेंस रद्द, ग्राहकों के पैसे पर ये होगा असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?