Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज पहले सावन सोमवार पर बना आयुष्मान योग का संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा लाभ ही लाभ…
    समाचार

    आज पहले सावन सोमवार पर बना आयुष्मान योग का संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा लाभ ही लाभ…

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानी कल से सावन मास का आरंभ हो रहा है और कल ही सावन का पहला सोमवार भी है। सावन सोमवार के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सावन के पहले सोमवार के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों के सभी अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन 5 राशियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और हर चिंता दूर होगी। आइए जानते हैं कल यानी 22 जुलाई का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

    आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। मिथुन राशि वाले कल सावन का पहला सोमवार होने की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। भगवान शिव का नाम लेकर अगर आप कल निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा जातकों के करियर में कल उन्नति के योग बन रहे हैं, किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कल आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न रहेंगे। शाम का समय आप घर के छोटे सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करनेमें व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय : सावन के पहले सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर अक्षत, बेल पत्र, गंगाजल, दूध, फल आदि चीजें अर्पित करें। गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करें।

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल रहने वाला है। तुला राशि वालों को कल भगवान महादेव की कृपा से धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह मजबूत भी रहेंगे। आपके जो कार्य काफी समय से अटके हुए थे, वे धीरे धीरे बनने लग जाएंगे और संपत्ति व वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होग। कल सावन का पहला सोमवार होने की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धार्मिक कार्यों में सहयोग भी करेंगे, इस पर आप कुछ पैसे खर्च भी कर सकते हैं। इस राशि के जिन जातकों का खुद का बिजनस है, वे कल महत्वपूर्ण कामों को भी दृढ़ता के साथ करेंगे और अच्छा रिटर्न भी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो पति पत्नी के बीच आपसी प्रेम और विश्वास मजबूत होगा और आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी।

    तुला राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय : शुभ फलों की प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार के दिन शिव मंदिर में सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

    आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों के लिए कल आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और बहुत सारे आर्थिक सबक सीखने को मिलेंगे। कल आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकलें तो माता-पिता का आशीर्वाद लें और उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातक कल अपने कामकाज से खुद को साबित करने में सफल होंगे, जिससे करियर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। वहीं व्यापारी कल प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे और उच्च धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। सावन का पहला सोमवार होने की वजह से कल पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे और उपवास भी करेंगे। शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण, कीर्तन भजन आदि करेंगे, इससे आपके मन को शांति भी मिलेगी।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय : सावन के पहले सोमवार को किसी मंदिर में या किसी व्यक्ति पर सूखा नारियल अर्पित करें और सायंकाल के समय भगवान शिव का ध्यान करें।

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मकर राशि वाले कल अपने से अधिक उम्र के और अधिक अनुभवी व्यक्ति की सलाह और ज्ञान अर्जित करेंगे, जिसका फायदा जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगा। कल आपको बच्चों का अच्छा बर्ताव और उनकी सफलता की ख्याति पसंद आएगी। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो कल उसमें आपको राहत मिलेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा। व्यापारियों को कल व्यवसाय में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे और कोई बेहतरीन डील भी होने के संकेत है। अगर आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो कल आपको उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सावन का पहला सोमवार होने की वजह से धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे और पूरे दिन उपवास रखकर शिव भजन भी करेंगे। कल घर में व्रत से संबंधित चीजें ही की जाएंगी, जिससे मन भी शांत रहेगा।

    मकर राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय : भाग्य वृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।

    आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। मीन राशि वाले कल जीवन का खुलकर आनंद लेना चाहेंगे और सामाजिक जीवन में बेहद ही सक्रिय रहेंगे। कल आपको महादेव की कृपा से किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और उपलब्ध धन से किसी अन्य जगह निवेश भी कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कल आप अपनी वाणी के कारण अधिकारी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को कल कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके शत्रु भी आपके सामने साहस और पराक्रम से हार मानेंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। कल संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में वृद्धि होगी और जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं।

    मीन राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के पहले सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, काले तिल में से किसी एक चीज को अर्पित करें।

    Post Views: 730

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज पहले सावन सोमवार पर बना आयुष्मान योग का संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा लाभ ही लाभ…
    Next Article देश में आम बजट से पहले मिडिल क्लास के सिर पर टूटा पहाड़, टमाटर पहुंचा इतने के पार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…

    October 13, 2026

    भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…

    October 13, 2026

    पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…

    October 13, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…
    • भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…
    • पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…
    • नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?