Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिवभक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने हरिद्वार तक चलाई 5 स्पेशल ट्रेनें, दो ट्रेनों के रूट में हुआ विस्तार…
    News

    शिवभक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने हरिद्वार तक चलाई 5 स्पेशल ट्रेनें, दो ट्रेनों के रूट में हुआ विस्तार…

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार जाते हैं. हरिद्वार में लगने वाले कावड़ मेले में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें इसके लिए रेलवे की ओर से रूटीन ट्रेनों के अतिरिक्त चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं. साथ ही दो ट्रेनों का रूट विस्तार कर हरिद्वार तक चलाया जा रहा है. उत्तर रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब दिल्ली से हरिद्वार तक रूटीन में 8 ट्रेन चलाई जाती हैं. इसके अतिरिक्त कावड़ मेल को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है.

    इसमें ट्रेन नंबर
    04322/04321 मुरादाबाद लक्सर मुरादाबाद मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू किया गया है. यह ट्रेन 19 अगस्त तक चलेगी. यह ट्रेन नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा और कांठ रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी.

    ट्रेन
    नंबर 04324/04323 हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार स्पेशट्रेन स्पेशल का संचालन 22 जुलाई से शुरू किया गया है. 2 अगस्त तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा. रास्ते में यह ट्रेन ज्वालापुर, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.
    ट्रेन नंबर 04330/04329 ऋषिकेश दिल्ली ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन का भी संचालन 22 जुलाई से शुरू कर दिया गया है. जो 2 अगस्त तक चलेगा. यह ट्रेन रास्ते में रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, रुड़की, सहारनपुर, शामली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर रुकेगी.

    ट्रेन नंबर 04372/ 04371 लखनऊ योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 अगस्त से 19 अगस्त तक किया जाएगा. यह ट्रेन रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, बालावाली, मुअज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकेगी.

    ट्रेन नंबर 04370/04371 ऋषिकेश बरेली ऋषिकेश मेला स्पेशल 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चलाई जाएगी. इस ट्रेन को रायवाला मोतीचूर हरिद्वार ज्वालापुर लक्सर नजीबाबाद मुरादाबाद और रामपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है.

    इन ट्रेनों के रूट में किया गया है विस्तार

    उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन नंबर 04465 और 04466 जो दिल्ली से शामली के बीच चलती थी उसे हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है. 22 जुलाई से 4 अगस्त तक यह ट्रेन हरिद्वार तक चलेगी. इसके साथ ही ट्रेन नंबर 04403 04404 जो दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलती थी. 22 जुलाई से 4 अगस्त तक के लिए इस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक के लिए शुरू कर दिया गया है.

    14 ट्रेनों को कई स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया गया

    उत्तर रेलवे के अधिकारियों के देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार और देहरादून के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों को ज्वालापुर मोतीचूर रायवाला कंकाठेर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. जिससे लोकल के यात्री कांवड़ मेले में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंच सकें. अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से रूटीन में 8 ट्रेनें सप्ताह में विभिन्न दिनों पर चलती हैं.

    Post Views: 1,100

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवॉट्सऐप मैसेज भेजने पर क्यों दिखाई देती है यह घड़ी, नहीं जानते 90 फीसदी लोग…
    Next Article बैडरूम से लेकर दोस्तों की गॉसिप्स तक आपकी हर बात सुनता है स्मार्टफोन, अभी ऑफ करें ये सेटिंग, नहीं तो खुल जाएंगे सब राज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    April 25, 2026

    लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

    April 25, 2026

    प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    • ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    • लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    • प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…
    • मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?