Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    समाचार

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    By Tv36 HindustanApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नया फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और टैक्सपेयर्स ने अपनी प्लानिंग तेज कर दी है। हालांकि, कम आय वाले लोग अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि यदि उनकी सालाना कमाई टैक्स स्लैब से कम है या Section 87A की छूट के बाद टैक्स शून्य हो जाता है, तो क्या उन्हें ITR भरना चाहिए?

    अमूमन लोग टैक्स देनदारी न होने पर रिटर्न फाइल करने से बचते हैं, लेकिन वास्तव में शून्य आईटीआर (Zero ITR) दाखिल करना आपके भविष्य के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। चाहे बैंक से लोन लेना हो या विदेश यात्रा के लिए वीजा आवेदन, आईटीआर आपकी वित्तीय साख को मजबूत करने का सबसे प्रामाणिक दस्तावेज है। आइए जानते हैं कि टैक्स न होने के बावजूद आईटीआर फाइल करना आपके लिए क्यों जरूरी है।
    बैंक लोन मिलने में आसानी
    जब आप कार लोन, होम लोन या पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपसे पिछले 2-3 सालों का ITR मांगते हैं। भले ही आपकी आय टैक्स स्लैब से कम हो, ITR आपकी आय का सबसे विश्वसनीय प्रमाण माना जाता है, जिससे लोन प्रोसेसिंग आसान हो जाती है।

    विदेशी वीजा के लिए जरूरी
    यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कई देशों के दूतावास (Embassies) वीजा आवेदन के साथ पिछले कुछ सालों का ITR मांगते हैं। यह इस बात का प्रमाण होता है कि आप अपने देश में एक जिम्मेदार नागरिक और टैक्सपेयर हैं।
    टीडीएस (TDS) रिफंड पाने का एकमात्र रास्ता
    कई बार बैंकों द्वारा आपकी एफडी (FD) के ब्याज पर या अन्य सेवाओं पर TDS काट लिया जाता है। यदि आपकी कुल इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है, तो कटे हुए पैसे वापस पाने (Refund) के लिए ITR फाइल करना जरूरी है।
    इंवेस्टमेंट पर बचा सकते हैं टैक्स
    यदि आपको शेयर बाजार, बिजनेस या प्रॉपर्टी की बिक्री में घाटा हुआ है, तो आप उस नुकसान को अगले सालों के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इससे भविष्य में होने वाले मुनाफे पर टैक्स कम हो जाएगा। लेकिन इस सुविधा का लाभ तभी मिलता है जब आप समय पर ITR फाइल करें।

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    Next Article सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

    April 25, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…

    April 25, 2026

    अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    April 25, 2026

    40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
    • साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    • 40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?