Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज चतुर्थदशम योग से धनु समेत इन 4 राशियों के लिए सौभाग्यशाली दिन, बढ़ेगी धन संपत्ति…
    समाचार

    आज चतुर्थदशम योग से धनु समेत इन 4 राशियों के लिए सौभाग्यशाली दिन, बढ़ेगी धन संपत्ति…

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन मंगल और चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग बन रहा है। दरअसल, आज मंगल और चंद्रमा एक दूसरे से चौथे और दसवें भाव में संचार करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और मंगल शुभ ग्रह बताया गया है। लेकिन, मंगल का स्वभाव थोड़ा उग्र है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मंगलवार का दिन मेष, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली साबित होगा। मंगल और चंद्रमा इन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ और कई अच्छे अवसर दिलाएंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों को लिए मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको आज पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। साथ ही दिन व्यापारियों के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। आपको आज सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

    वृषभ राशि के जातकों को आज बहुत ही सोच समझकर कोई भी फैसला लेना होगा। आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार और किसी अपने से सलाह कर लें। साथ ही आज अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। आज आपको पेट संबंधित काफी परेशानियां हो सकती है। इसलिए बदलते मौसम के साथ ही अपने खानपान को भी थोड़ा बदले।

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी नई योजना पर विचारमग्न रह सकते हैं। साथ ही आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप थोड़ा उदास हो सकते हैं।

    कर्क राशि के लोगों को आज जीवन में अपने दृष्टिकोण को व्यवहारिक बनाने की कोशिश करनी होगी। आज आप अपनी सोच को जितना हो सके सकारात्मक रखें। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा सकते हैं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए दिन रिश्तों के मामलों में थोड़ा कमजोर बने रहेंगे। साथ गी आज आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी बन बनेगा। बरसात का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है आपको बुखार या खानपान की संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत परेशानी और बाधा पैदा करने वाला साबित होगा। हो सके तो आज आर्थिक मामलों में किसी निर्णय पर न पहुंचें। हालांकि, आज आपको अपने मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

    तुला राशि के जातकों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी है। वरना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज आपको कोई विपरीत लिंग का व्यक्ति आपको आकर्षित कर सकता है। इतना ही नहीं आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आज व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम के बाद ही आपका व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। वह आज आपके साथ अनुकूल व्यवहार करेंगे।

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आज आपके धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ इस समय आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। आज आपके संपत्ति प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

    मकर राशि के जो लोग विदेशी कार्यों से जुड़ा कामकाज करते हैं तो उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। आपको आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। यदि आपका धन कहीं अटक गया है तो आपको अपना अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

    मीन राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बोलचाल में आज कटुता न आने दें। आत्मविश्वास बनाकर रखें आपके शत्रु पक्ष परास्त होंगे।

    Views: 805
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविप्रो के शेयर में एक ही दिन में 8 फ़ीसदी की गिरावट आई..……
    Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, जल जीवन मिशन लेकर इस इस योजना को लेकर होंगे सवाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…

    November 12, 2026

    ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…

    November 12, 2026

    विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…

    November 12, 2026

    जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…
    • ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…
    • विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…
    • जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ : छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?